Hanuman Chalisa

Weather update: उत्तर भारत में रहेगी कड़ाके की ठंड, जानिए कब मिलेगी राहत

Webdunia
शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (21:59 IST)
नई दिल्ली। देश के उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में सर्द हवा चलने के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले सप्ताह के दौरान उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और 1 हफ्ते बाद ही थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है। विभाग ने 17-24 दिसंबर और 24-30 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।
ALSO READ: Weather update : बर्फीली हवाओं ने ढाया कहर, दिल्ली में कड़ाके की ठंड
पहले सप्ताह के दौरान देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब या थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि पहले सप्ताह की पहले हिस्से के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर बढ़ जाएगी और फिर उसके बाद कम होगी।
 
मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश में अगले 2 दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आईएमडी ने बताया कि पिछले हफ्ते से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन और रात का तापमान गिरकर सामान्य से नीचे चला गया है। दूसरे सप्ताह के दौरान पहले सप्ताह की तुलना में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी।
ALSO READ: Weather update : उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, दिल्‍ली में आज सबसे ठंडा ‍दिन
आईएमडी ने बताया कि हालांकि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा और देश के शेष हिस्सों में यह सामान्य के करीब या उससे थोड़ा ऊपर रहेगा।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर तेज, अमृतसर सबसे ठंडा : चंडीगढ़ से मिले समाचारों के अनुसार अमृतसर में पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के साथ पंजाब और हरियाणा शुक्रवार को शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा। पंजाब के ही लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2 और 4.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम था।  दोनों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया।
 
हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा : हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 1.5 डिग्री तक लुढ़क गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम था। हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 3 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला, भिवानी और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.9, 4 और 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ समेत इन दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम कम रहा और यह अधिकतर स्थानों पर 17-18 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा और पंजाब में अगले 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।
ALSO READ: हिमपात के बाद हिमाचल में कड़ाके की ठंड, प्राकृतिक जलस्रोत तक जमे
हिमाचल प्रदेश के केलोंग में पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री तक लुढ़का : हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में केलोंग, काल्पा और मनाली शून्य से नीचे के न्यूनतम तापमान में ठिठुरते रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना रहा, जहां पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
 
काल्पा जिले में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री : उन्होंने बताया कि किन्नौर के काल्पा जिले में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके अनुसार मनाली में पारा शून्य के नीचे 1 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया जबकि डलहौजी एवं कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 और 4.4 डिग्री रहा। सिंह के अनुसार शिमला में न्यूनतम तामपान 4.6 दर्ज किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख