हावड़ा में पकड़े गए IS आतंकवादियों का साथी मध्यप्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (14:15 IST)
कोलकाता/भोपाल। कोलकाता पुलिस ने पूर्व में हावड़ा में गिरफ्तार किए गए इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 2 संदिग्ध आतंकवादियों के एक साथी को मध्यप्रदेश से पकड़ा है। अब्दुल रकीब नामक इस व्यक्ति को सिमी का पूर्व कार्यकर्ता भी बताया जा रहा है। 
 
विशेष कार्य बल (STF) की टीम ने मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कोतवाली इलाके में एक ठिकाने पर छापा मारा और सोमवार देर रात 33 वर्षीय रकीब को गिरफ्तार कर लिया।
 
खंडवा एसपी विवेक सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रकीब प्रतिबंधित संगठन ‘स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (सिमी) का पूर्व कार्यकर्ता है और उसके पकड़े गए आईएस आतंकवादियों से संबंध हैं।
 
कोलकाता ले जाने की तैयारी : अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादियों के साथ उसका संबंध आतंकी संगठन से उसकी संलिप्तता की ओर इशारा करता है। उसका पहले कट्टरपंथी संगठनों से जुड़ाव रहा है। रकीब को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाने की तैयारी की जा रही है। 
 
कोलकाता पुलिस के मुताबिक पुलिस की एसटीएफ भी अपनी जांच के तहत पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में छापेमारी कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने 6 जनवरी को हावड़ा के टिकियापारा इलाके से दो संदिग्ध आईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। 
 
पुलिस ने दावा किया है कि दोनों पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में अपने आकाओं के संपर्क में थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक एमटेक इंजीनियरिंग का छात्र है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा चुनाव 2024 : क्या कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई ने भाजपा को दी बढ़त?

कैसे हरियाणा में BJP के हाथ लगा जीत की जलेबी का स्‍वाद?

Haryana के 3 जिलों में EVM से जुड़ी शिकायतें मिलीं, Congress ने बताया लोकतंत्र की हार, Election Commission में शिकायत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर किसने क्या कहा?

चुनाव परिणाम के बाद महबूबा ने चेताया, जम्मू कश्मीर सरकार के मामलों में दखल न दे केंद्र सरकार

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा में बीजेपी की जीत ने सभी एग्जिट पोलों को हराया

हरियाणा में कांग्रेस और BJP का वोट प्रतिशत लगभग बराबर, फिर कहां फंसी कांग्रेस, खास बातें

कांग्रेस की हरियाणा में हार से महाराष्ट्र और झारखंड में कैसे बदलेंगे समीकरण, क्या कहते हैं विशेषज्ञ

कांग्रेस के लिए नो एंट्री, झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है, हरियाणा में जीत पर बोले PM मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 अक्टूबर को करेंगे सम्पदा 2.0 का शुभारंभ

अगला लेख