रेणुका चौधरी की हंसी पर विवाद, संसद में बवाल

Webdunia
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (11:27 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर संसद में दिए बयान पर बवाल मच गया। कांग्रेस ने बयान पर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी से माफी की मांग की है।
 
आज संसद की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सांसदों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा नहीं थमने पर सदन की कार्यावाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

पीएम मोदी की टिप्पणी पर किरेन रिजिजू द्वारा विडियो पोस्ट किए जाने पर नाराजगी जताते हुए रेणुका चौधरी ने कहा, 'यह आपत्तिजनक है। मैं विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाऊंगी।'
 
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि आधार को कांग्रेस अपनी योजना बताती है, जबकि 7 जुलाई 1998 को इसी सदन में तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि एक ऐसा कार्ड होगा जो नागरिकता की पहचान का सबूत होगा। यहीं से आधार कार्ड की नींव पड़ी। मोदी के इतना कहते ही रेणुका बहुत जोर से हंस पड़ीं।
 
इस पर सभापति वेंकैया नायडू ने भी नाराजगी जताई, लेकिन मोदी ने उन्हें रोकते हुए कहा कि सभापति जी, आप रेणुका जी को कुछ मत कहिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी अब सुनाई दी है। मोदी के इतना कहते ही सदन में जोर का ठहाका गूंज उठा। मोदी का आशय समझा जा सकता है। संभवत: उनका इशारा 'राक्षसी अट्टहास' की तरफ था।
 
मोदी की बात पर खिसियाई रेणुका ने आपत्ति जताई, लेकिन ठहाकों की गूंज में उनकी आपत्ति दब गई। रेणुका चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं वहीं महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख