कांग्रेस ने की दिल्ली में 24 उम्मीदवारों की घोषणा

Webdunia
गुरुवार, 1 जनवरी 2015 (17:01 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 24 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें सभी नौ निवर्तमान विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है। पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को महरौली सीट से इस बार टिकट नहीं दिया है।
 
उनके स्थान पर पूर्व महापौर सतबीर सिंह को उतारा गया है। निवर्तमान नौ विधायकों में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदरसिंह लवली गांधीनगर से फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान और जनता दल से पार्टी में आए शोएब इकबाल को मटिया महल से उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
चांदनी चौक से एक बार फिर प्रहलादसिंह साहनी कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाएंगे। मतीन अहमद को पार्टी ने सीलमपुर से फिर टिकट दिया है। देवेंद्र यादव को बादली से, हसन अहमद को मुस्तफाबाद से तथा आसिफ मोहम्मद खान को ओखला से उम्मीदवार बनाया गया है। जयकिशन को सुल्तानपुर माजरा (सु) से कांग्रेस ने छठी बार मैदान में उतारा है।  
 
पार्टी ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव हारने वालों में शीला सरकार में मंत्री रहे अशोक कुमार वालिया को लक्ष्मी नगर से और राजकुमार चौहान को मंगोलपुरी (सु) से फिर प्रत्याशी बनाया है। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

YSRCP के पूर्व विधायक का तेदेपा समर्थकों पर उनके घर में तोड़फोड़ का आरोप

दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए मिलेंगे सहेली स्मार्ट कार्ड

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त