निशिकांत दुबे ने शेयर किया 1991 भारत पाकिस्तान एग्रीमेंट, क्या बोली कांग्रेस?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 मई 2025 (12:54 IST)
Nishikant Dubey on 1991 india Pakistan agreement : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा और कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 1991 में हुए भारत पाकिस्तान समझौते के डाक्यूमेंट शेयर करते हुए राहुल गांधी को नसीहत दी। हालांकि कांग्रेस ने भी इस मामले में पलटवार करने में देर नहीं की। ALSO READ: राहुल शनिवार को जाएंगे पुंछ, पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे
 
कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को निशाना बनाते हुए कहा था कि पाकिस्तान को पहले ही क्यों हमले की जानकारी दी गई। इस मसले पर निशिकांत दुबे ने एक डॉक्यूमेंट पेश करते हुए कांग्रेस को ही कटघरे में खड़े करने का प्रयास किया। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच 1991 में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके तहत दोनों ही देशों में सेना की मूवमेंट को लेकर जानकारी शेयर करने पर सहमति बनी थी। 
 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में राहुल गांधी से कहा कि यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान प्रदान भारत व पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देता है?
<

इस व्यक्ति की जानकारी दुरुस्त कर दें कि कांग्रेस पार्टी ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन फरवरी 1991 में ही वापस ले लिया था। दसवीं लोक सभा के चुनाव घोषित हो चुके थे। आगे की जानकारी के लिए यह अपनी पार्टी के साथी @NeerajShekharMp से संपर्क कर सकते हैं। pic.twitter.com/UVXVAvsqKA

— Pawan Khera (@Pawankhera) May 23, 2025 >
इस पर कांग्रेस नेता पवन खेरा ने पलटवार करते हुए कहा, इस व्यक्ति की जानकारी दुरुस्त कर दें कि कांग्रेस पार्टी ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन फरवरी 1991 में ही वापस ले लिया था। दसवीं लोक सभा के चुनाव घोषित हो चुके थे। आगे की जानकारी के लिए यह अपनी पार्टी के साथी नीरज शेखर से संपर्क कर सकते हैं।
 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख