अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर बवाल, कांग्रेस ने कहा- RBI, SEBI करें जांच

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (15:38 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडाणी समूह पर लगाए गए आरोपों की जांच भारतीय रिजर्व बैंक और सेबी को करनी चाहिए क्योंकि भारत की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता और सुरक्षा इन संस्थानों की जिम्मेदारी है।

ALSO READ: शेयर धड़ाम, अडाणी ग्रुप के लिए क्यों ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ आज का दिन?
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि इस कारोबारी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच नजदीकी रिश्ते हैं और इस समूह को इसका फायदा हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि आमतौर पर राजनीतिक दलों को किसी कंपनी या कारोबारी समूह के बारे में आई किसी अध्ययन रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए, लेकिन अडाणी समूह को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च के फॉरेँसिक अध्ययन पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया जरूरी है। अडाणी समूह कोई सामान्य समूह नहीं है, बल्कि इसकी पहचान नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके नजदीकी होने की है।
 
रमेश ने कहा कि जो आरोप लगे हैं उनकी जांच व्यापक जनहित में रिजर्व बैंक और सेबी जैसी संस्थाओं द्वारा की जानी चाहिए जिन पर भारतीय वित्तीय प्रणाली की स्थिरता और सुरक्षा की जिम्मेदारी है। अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने समूह पर कई आरोप लगाए हैं।
 
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। आरोप के बाद विविध कारोबार से जुड़े अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई।
 
अडाणी समूह ने कहा कि वह अपनी प्रमुख कंपनी के शेयर बिक्री को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के तहत ‘बिना सोचे-विचारे’ काम करने के लिए अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ ‘दंडात्मक कार्रवाई’ को लेकर कानूनी विकल्पों पर गौर कर रहा है। वहीं अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट पर पूरी तरह कायम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

J&K में आतंकी हमला, पूर्व सैन्यकर्मी की मौत, पत्नी समेत 2 लोग घायल

दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को तय होगा कुर्सी किसकी

ट्रंप ने मैक्सिको पर आयात शुल्क वृद्धि को 1 माह रोका, कनाडा और चीन को राहत नहीं

MP : अंतिम संस्कार को लेकर भाइयों में विवाद, पिता के शव का आधा हिस्सा मांगा

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

अगला लेख