'हिंदू आतंकवाद' पर बवाल, राकेश मारिया से कांग्रेस का सवाल, 12 साल तक क्यों छुपाई बात

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (22:31 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मुंबई के पुलिस आयुक्त राकेश मारिया की एक पुस्तक में आतंकी अजमल कसाब से जुड़े कुछ दावे किए जाने को लेकर बुधवार को सवाल किया कि ‘हिंदू आतंकवाद’ की साजिश वाली बात को मारिया ने 12 वर्षों तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया और जांच एवं अदालती प्रक्रिया में यह बात शामिल क्यों नहीं हुई।
 
पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मारिया के दावे के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'इस देश में एक अच्छी परंपरा स्थापित हुई है कि बहुत लोग किताबें लिखते हैं। 2-3 किताबें मैंने भी लिखी हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'राकेश मारिया साहब, जब 26/11 का घिनौना आंतकवादी हमला हुआ था, उस दौरान मुंबई पुलिस में आला पद पर थे। ऐसे में उन्होंने ये बात पिछले 12 वर्ष में सार्वजनिक क्यों नहीं की? यह जांच प्रक्रिया और अदालती प्रक्रिया का भाग क्यों नहीं बना?' उन्होंने कहा कि इन सवालों के जवाब मारिया को देने चाहिए।
 
कांग्रेस नेता ने कहा, 'इस हमले की जांच हुई, अदालत की प्रक्रिया चली और उस अदालत की प्रक्रिया में अजमल कसाब को दोषी पाया और संप्रग की सरकार ने कसाब की मौत की सजा को क्रियान्वित किया।'
 
गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त मारिया ने दावा किया है कि लश्कर-ए-तैयबा ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले को हिंदू आतंकवाद के रूप में पेश करने तथा पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब को बेंगलुरु के समीर चौधरी के रूप में मारे जाने की योजना बनाई थी।
 
मारिया ने सोमवार को जारी अपने संस्मरण 'लेट मी से इट नाउ' में 26/11 के मुंबई हमले में उनके द्वारा की गई जांच का जिक्र किया। उस हमले की योजना लश्कर ने बनाई थी और उसमें पाकिस्तान का हाथ भी होने का पता चला था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख