Hanuman Chalisa

भाजपा सांसदों का उपवास हास्यास्पद : कांग्रेस

Webdunia
गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (14:33 IST)
नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद ठप रहने के खिलाफ भाजपा सांसदों के गुरुवार को जारी उपवास को कांग्रेस ने हास्यास्पद करार दिया है। देशभर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा सांसदों के उपवास करने की खबरों के बीच कांग्रेस के संचार प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि फासीवादी भाजपा द्वारा हास्यास्पद उपवास। 
 
सुरजेवाला ने यह भी पूछा कि अपने जुमलों और राग अलापने से सुर्खियों में बने रहने की बजाय प्रधानमंत्री जन की बात (जनता की बात) कब करेंगे? उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया कि राग अलापने, जुमले, ध्यान भटकाने और सुर्खियों में रहने के लिए मीडिया प्रबंधन तथा टीवी स्टूडियो पर बहस, इन सबके बाद प्रधानमंत्री/ भाजपा क्या इस बात का जवाब देंगे कि वे जन की बात करना कब शुरू करेंगे? 
 
सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि अब जुमला उपवास भी 1 घंटे में खत्म। ओह! उसके बाद भोजन भी। फर्जी उपवास की शुभकामनाएं। सुरजेवाला ने अपने ट्वीट के साथ #उपवासकाजुमला का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को होने वाले उपवास को उन्होंने बुधवार को एक नाटक और फोटो खिंचवाने का स्वांग करार दिया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख