कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, ‘झूठ की गठरी कल्चर’ से कब मिलेगी मुक्ति?

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (15:44 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘रेवड़ी कल्चर’ की टिप्पणी को लेकर छिड़ी राजनीतिक बहस के बीच शुक्रवार को उन पर ‘झूठ की गठरी कल्चर’ अपनाने का आरोप लगाया और सवाल किया कि आखिर इससे देश को मुक्ति कब मिलेगी?
 
पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने केंद्र सरकार के 2022 की समयसीमा वाले कुछ वादों का उल्लेख करते हुए यह भी पूछा कि क्या प्रधानमंत्री 15 अगस्त के अपने भाषण में इन वादों को लेकर कोई नई समयसीमा बताएंगे?
 
उन्होंने कहा कि देश के लोगों को सहयोग देना, मुसीबत के समय उनका हाथ पकड़ना अगर मुफ्त की रेवड़ी है, तो जो लाखों-करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया गया है, उस पर भी चर्चा होनी चाहिए।
 
वल्लभ ने दावा किया, '2013 में पारित खाद्य सुरक्षा कानून के आधार पर केंद्र सरकार ने 80 करोड़ नागरिकों को राशन वितरित किया। इस कानून के तहत सरकार किसानों से अनाज न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर खरीदने के लिए बाध्य है। किसानों से अनाज की खरीद को रेवड़ी कल्चर कहा जा रहा है, जबकि पिछले पांच वर्षों में 9.92 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया गया।'
 
उन्होंने कहा, 'हम मोदी सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि उसने 2022 की समयसीमा रखकर कौन से वादे किए थे। उसने कहा था कि 2022 तक देश के हर किसान की आय दोगुनी हो जाएगी, हमारी अर्थव्यवस्था का आकार 5000 अरब डॉलर हो जाएगा। यह सूची बहुत लंबी है।'
 
वल्लभ ने सवाल किया, 'झूठ की गठरी कल्चर से कब निदान मिलेगा? प्रधानमंत्री जी, क्या अब स्वाधीनता दिवस पर अपने भाषण में इन वादों की नयी समयसीमा बताएंगे?'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

यूनियन कार्बाइड के कचरे को भस्म करने के दूसरे दौर का परीक्षण टला, बुधवार शाम से शुरू होने की संभावना

अरविंद केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए पहुंचे पंजाब

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, 5 घायल, केबल कनेक्शन को लेकर विवाद

Chattisgarh: कबीरधाम में 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने शपथ ली, जांच के आदेश

सफलता का मूल मंत्र है राष्ट्र सर्वोपरि की भावना: अश्विनी वैष्णव

अगला लेख