बैंक घोटाले पर चर्चा से भाग रही है सरकार : कांग्रेस

Webdunia
मंगलवार, 6 मार्च 2018 (13:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार बैंक घोटाले पर संसद में चर्चा कराने से भाग रही है और इस संबंध में लोकसभा में पेश उसके स्थगन प्रस्ताव की भाषा को भी बदल दिया गया है।
 
लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पूरा विपक्ष हजारों करोड़ रुपए के बैंक घोटाले पर सदन में चर्चा चाहता है। इस संबंध में उनकी लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप्त बंदोपाध्याय तथा बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब के अलावा अन्य कई दलों के नेताओं से बात हुई है और सभी इस बारे में चर्चा चाहते हैं लेकिन सरकार इससे भाग रही है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने लोकसभा में इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दिया था लेकिन कार्यमंत्रणा समिति ने उसकी भाषा बदली है और नियम 193 के तहत चर्चा कराने की अनुमति दी है। इस संबंध में पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से भी बात की है लेकिन उनकी मांग पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया है।
 
खड़गे ने कहा कि उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक तथा अन्य बैंकों में हुए घोटालों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया था लेकिन सरकार ने उसकी भाषा बदल दी और नियम 193 के तहत पूरे बैंकिंग सिस्टम पर ही चर्चा की इजाजत दी। उन्होंने इसे मनमानी करार दिया और कहा कि जब तक उनकी बात नहीं मानी जाती है वह चुप नहीं बैठेंगे। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

अगला लेख