मोदी सरकार के भ्रष्‍टाचारी मॉडल पर बरसी कांग्रेस, कहा पूरा देश लीक हो रहा है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 जून 2024 (12:29 IST)
Delhi airport terminal 1 : कांग्रेस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा ढहने की घटना को मोदी सरकार के ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ की मिसाल करार दिया और आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में बने बुनियादी ढांचे घटिया गुणवत्ता के चलते ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं। पार्टी ने दावा किया कि सिर्फ पेपर लीक नहीं हो रहे पूरा देश लीक हो रहा है। ALSO READ: 3 माह पहले ही किया था टर्मिनल 1 का उद्घाटन, क्या PM मोदी लेंगे जिम्मेदारी?
 
राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार को तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे के बाद विमानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में बने घटिया बुनियादी ढांचे के ताश के पत्तों की तरह ढहने के लिए भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है।'
 
उन्होंने कहा, 'दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 1 की छत गिरी, जबलपुर हवाई अड्डे की छत गिरी, अयोध्या की नई सड़कों की हालत खस्ता, राम मंदिर में लीकेज, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड में दरारें, 2023 और 2024 में बिहार में 13 नए पुल ध्वस्त हो गए, प्रगति मैदान सुरंग जलमग्न हो गई और गुजरात में मोरबी पुल त्रासदी हुई।'
 
खरगे ने कहा कि ये कुछ ऐसे स्पष्ट उदाहरण हैं जो प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण के बड़े-बड़े दावों की असलियत को उजागर करते हैं।
 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे की त्रासदी के पीड़ितों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। उन्होंने एक भ्रष्ट, अयोग्य और स्वार्थी सरकार का खामियाजा भुगता। ALSO READ: दिल्ली में हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर बड़ा हादसा, क्या बोले विमान मंत्री नायडू
 
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई।
 
उन्होंने कहा, 'अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है। यह भाजपा का चंदा लो और धंधा दो का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है। क्या प्रधान उद्धघाटन मंत्री जी इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?'
 
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि दिल्ली एयरपोर्ट का Terminal-1.. सिर्फ पेपर लीक नहीं हो रहे, पूरा देश लीक हो रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

FIIT JEE Expose: पहले जमा कराई लाखों की फीस अब बंद किए सेंटर, अधर में लटका बच्चों का भविष्य

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी, छात्रों को खाली स्कूल में दिया गया था प्रश्नपत्र

राष्ट्रपति का अभिभाषण: सरकार दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता दे रही, CAA के तहत नागरिकता मिलना प्रारंभ

जे पी नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता

हाईकोर्ट का बड़ा बयान, रेलगाड़ियों में यात्रियों को जानवरों की तरह यात्रा करते देखना शर्मनाक

सभी देखें

नवीनतम

शाहरुख की फिल्म की नकल करना पड़ा महंगा, रील बनाने के चक्कर में 6 यूट्यूबर पहुंच गए थाने

live : NEET पर संसद में हंगामा, लोकसभा सोमवार तक स्थगित

हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत, जमीन घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार

राष्ट्रपति पद की बहस में भिड़े बाइडन और ट्रंप, एक दूसरे को बताया सबसे खराब राष्ट्रपति

दिल्ली में हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर बड़ा हादसा, क्या बोले विमान मंत्री नायडू

अगला लेख
More