कांग्रेस का भाजपा पर टी-शर्ट वार, दिया 'उड़ गई विकास की चिड़िया' लिखी 35 लाख टी-शर्ट का ऑर्डर

Webdunia
गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (10:47 IST)
कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ विकास के मुद्दे को लेकर एक नए तरीके से हमला बोला है। इस बार कांग्रेसियों ने टी-शर्ट डिजाइन की है, जिस पर 'उड़ गई विकास की चिडि़या' लिखा हुआ है। इसके जरिए कांग्रेस ने भाजपा के विकास मॉडल पर चुटीले अंदाज में प्रहार किया है। 
 
कांग्रेस पार्टी द्वारा इस तरह की 1 लाख टी-शर्ट बाटी गई है और करीब 35 लाख टी-शर्ट का ऑर्डर दिया है। यह टी-शर्ट छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पहनी गई हैं। छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह कांग्रेस द्वारा भाजपा के विकास मॉडल पर करारा तंज माना जा रहा है। 
 
कांग्रेस की इस सफेद टी-शर्ट को पीले और काले रंग से डिजाइन किया गया है, जो आम लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का यह कैपेंन सफल भी हो रहा है।
 
कांग्रेस के कार्यकर्ता भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह टी-शर्ट पहन कर घूम रहे हैं। राहगीर हो या फिर इन कार्यकर्ताओं के अगल-बगल मौजूद लोग, वो टी-शर्ट में लिखे संदेश को बड़े गौर से पढ़ते नजर आते हैं। 
 
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 'उड़ गई विकास की चिड़िया' नारा लिखी करीब 35 लाख टी-शर्ट का ऑर्डर दिया है। आने वाले कुछ महीनों में ऐसी टी-शर्ट कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस के समर्थक मतदाताओं तक पहुंचाने की भी तैयारी है।
 
इस टी-शर्ट को भाजपा की दलील है कि सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ओछी हरकतों पर उतर आई है। उसे प्रदेश के गांव-गांव में हुआ विकास नजर नहीं आ रहा है।
फोटो साभार- ट्विटर 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

अगला लेख