टैक्स ट्रिब्यूनल से मिली राहत, जानिए क्यों फ्रीज हो गए थे कांग्रेस के बैंक खाते

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (12:45 IST)
  • IT रिटर्न को आधार बनाकर मांगी 210 करोड़ की रिकवरी
  • आईटी ट्रिब्यूनल से कांग्रेस को मिली राहत
  • बुधवार को होगी मामले पर सुनवाई 
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिनों पहले वर्ष 2018-19 के आयकर रिटर्न को आधार बनाकर उसके कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया तथा उससे 210 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग की गई। हालांकि कुछ ही देर बाद खाते को खोल दिया गया।
 
आईटी ट्रिब्यूनल ने कुछ ही देर बाद इन खातों को खोलकर पार्टी को बड़ी राहत दी। इस मामले में अगली सुनवाई बुधवार को होगी।
 
क्या बोले राहुल गांधी : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।
 
 
कांग्रस नेता ने कहा कि यह जानकर आप लोगों को आश्चर्य और दुख होगा कि भारत में लोकतंत्र पर पूरी तरह से तालाबंदी कर दी गई है। हम लोगों को परसों यह जानकारी मिली कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं, बैंक उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जब हम लोगों ने आगे छानबीन की तब पता चला कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि यह कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज नहीं हुए हैं, बल्कि देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है। उन्होंने सवाल किया कि लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने में जब सिर्फ दो हफ्ते रह गए हैं तो ऐसे समय में कांग्रेस के खाते फ्रीज करके सरकार क्या दिखाना चाहती है?
 
उन्होंने दावा किया कि अगर किसी के खाते सील होने चाहिए तो भारतीय जनता पार्टी के होने चाहिए क्योंकि उन्होंने 'असंवैधानिक' चुनावी बॉन्ड के जरिए कॉर्पोरेट जगत से पैसे लिए हैं।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

इस वर्ष विमान इंजन के बंद होने की हुईं कुल 6 घटनाएं, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

जानिए क्या होता है बादल फटना और पहाड़ों पर क्यों ज्यादा होती हैं ये घटनाएं

uttarakhand cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, पलक झपकते मलबे में तब्दील हो गया गांव, 10 की मौत, 40 लापता

सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार के बाद बोली BJP, संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ हैं कांग्रेस नेता

क्या हाई-प्रोफाइल कैदियों को मिलता है VIP ट्रीटमेंट? जानें कितनी तरह की होती हैं जेल और कैसे मिलता है कैदी नंबर

अगला लेख