कांग्रेस ने दी सफाई, अजमल 'भाजपा के मुखपत्र', उनका संप्रग से कोई लेनादेना नहीं

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2023 (16:44 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के नेता बदरुद्दीन अजमल के एक कथित बयान को लेकर बुधवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि वह भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' (एआईएमआईएम) की तरह 'भारतीय जनता पार्टी के एक मुखपत्र' हैं।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि अजमल कुछ भी दावा करें, लेकिन अब उनका संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) से कोई लेनादेना नहीं है। मीडिया की कुछ खबरों के अनुसार अजमल ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि असम में कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से रात के समय 'पैकेट' लेते हैं।
 
रमेश ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि सांसद बदरुद्दीन अजमल ने असम में कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ पूरी तरह से अस्वीकार्य और बकवास बयान दिया है। यह स्पष्ट रूप से अपमानजनक है। यह सच है कि पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने मिलकर लड़ा था। यह फैसला करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं था। लेकिन यह फैसला इस विश्वास के साथ किया गया कि अजमल एक भरोसेमंद साथी साबित होंगे तथा प्रदेश और देश में धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करेंगे।
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि चुनाव नतीजों के बाद स्पष्ट हो गया है कि अजमल ने असम के मुख्यमंत्री की सहमति से काम किया। दोनों ने आपस में सिर्फ इसी मकसद से रिश्ता बनाया कि कांग्रेस और उसके नेतृत्व को बदनाम किया जाए।
 
रमेश ने कहा कि देश में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' और असम में अलग से निकाली गई 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद मुख्यमंत्री और अजमल कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अजमल कुछ और नहीं, बल्कि एआईएमआईएम जैसी कुछ पार्टियों की तरह ही 'भाजपा के मुखपत्र' हैं। कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि अब अजमल का संप्रग के साथ कोई लेनादेना नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आग, LPG सिलेंडरों में विस्फोट, 18 शिविर खाक, 1 घंटे में पाया गया काबू

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

हमास से फिर नाराज हुए नेतन्याहू, बताया कब तक प्रभावी नहीं होगा सीजफायर?

पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: खो-खो का वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, महिला-पुरुष दोनों टीमों ने नेपाल को फाइनल में हराकर जीता खिताब

Neeraj Chopra Wedding : नीरज चोपड़ा ने 2 दिन पहले रचाई शादी, Instagram पर दी जानकारी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

अब IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि ने बता दिए गोमूत्र के औषधीय गुण, मच गया बवाल

Mahakumbh Fire : मैं अखाड़े में था, तभी धमाके की आवाज सुनी, महाकुंभ के मेले में कैसे लगी भीषण आग, संत ने सुनाया पूरा वाकया

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

अगला लेख