क्या मोदी की 'कांग्रेस-मुक्त' भविष्यवाणी हो रही है सच? 21 राज्यों में भगवा सरकार...

Webdunia
गुरुवार, 17 मई 2018 (16:21 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य भाजपाई नेता 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद से ही भारत को कांग्रेसमुक्त बनाने की बात कहते आ रहे हैं। लोकसभा से विधानसभा चुनावों तक पंजाब को छोड़कर हर बार कांग्रेस को शिकस्त देने वाली भाजपा और खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने भाषणों, संबोधनों में कांग्रेसमुक्त भारत की 'भविष्यवाणी' करते आए हैं।
 
अब जब लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक वर्ष रह गया है और कर्नाटक में जोड़तोड़ के बाद भाजपा ने पूर्ण बहुमत न मिलने पर भी सरकार बना ही ली। यानी यहां भी कांग्रेस ने मुंह की खाई है, वह तब जब कांग्रेस की कमान युवा राहुल गांधी के हाथ में है। 
 
अगर वर्तमान की बात करें तो देश के 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकारें  हैं, जबकि कांग्रेस की सत्ता महज 2 दो राज्यों में एक केन्द्र शासित प्रदेश तक सिमट कर रह गई है। अगर जनसंख्या के आधार पर बात करें तो देश की करीब 69 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसके सहयोगियों का राज है, वहीं कांग्रेस की पहुंच केवल 2.5 फीसदी आबादी तक रह गई है।

 
हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगी कि भारत कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है, लेकिन कांग्रेस की खस्ता हालत को देखते हुए इस तरह के सवाल तो उठने ही लगे हैं कि क्या कांग्रेस भारत में खत्म हो रही है। इस साल के अंत में तीन हिन्दी भाषी राज्यों में होने वाले चुनावों में भी यही स्थिति रही तो यह सवाल सिर्फ सवाल नहीं बल्कि हकीकत बन जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख