Hanuman Chalisa

कांग्रेस का खजाना खाली, 2019 में राहुल गांधी कैसे करेंगे मोदी का सामना

Webdunia
गुरुवार, 24 मई 2018 (09:44 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक में कुमारस्वामी की सरकार बनने के बाद भले ही विपक्षी दलों का विश्वास बढ़ा हो लेकिन कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी समस्या फंड की है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी का सामना कैसे करेंगे?
 
यह समस्या इतनी बड़ी है कि राजनीतिक जानकारों का दावा है कि इसके चलते 2019 में सत्ता में आना तो दूर भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने में भी कांग्रेस सक्षम नहीं रहेगी।
 
देश के राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में कांग्रेस की कमाई में 14 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। भाजपा को इस दौरान 81 फीसदी का फायदा हुआ है।   
 
बताया जा रहा है कि कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इस वजह से उसका राजनीतिक रसूख कम हुआ है और उसे फंड की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
 
पार्टी फंड में दर्ज हुई गिरावट का नतीजा है कि बीते पांच महीने से कांग्रेस पार्टी ने राज्य इकाइयों को ऑफिस खर्च के नाम पर दिए जाने वाले फंड को बंद कर दिया है।  
 
आम चुनाव 2014 में नरेन्द्र मोदी के हाथों करारी हार का सामना करने के बाद से कांग्रेस को औद्योगिक घरानों से मिलने वाले चंदे में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। चुनावी बांड से पार्टी के पास बहुत कम पैसा आ रहा है। पार्टी ने अपने नेताओं से खर्चे कम करने और अधिक फंड जुटाने की अपील की है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

अगला लेख