कांग्रेस नेता पवन खेड़ा गिरफ्तार, दिल्ली हवाई अड्‍डे पर हंगामा

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (14:21 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेड़ा को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्‍डे पर उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर जा रहे हैं। अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस अधिवेशन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे। 
 
बताया जा रहा दिल्ली हवाई अड्‍डे हंगामा और ड्रामेबाजी के बीच पवन खेड़ा की गिरफ्तारी हुई। उन्हें रायपुर जा रहे विमान से उतारकर गिरफ्तार किया गया था। खेड़ा को दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां असम में ट्रांजिट रिमांड की मांग की जाएगी। 
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस का कहना है कि राज्य के दीमा हसाओ जिले में पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज है, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के मुताबिक खेड़ा ने पीएम नरेन्द्र मोदी के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके चलते उनके खिलाफ असम मुकदमे दर्ज करवाए गए थे। खेड़ा के खिलाफ असम के 15 जिलों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
 
<

पवन खेड़ा जी को असम पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही है।

उन्होंने कौन सा ऐसा जुर्म किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया?

ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?

: @SupriyaShrinate जी pic.twitter.com/PqUVYG0QKK

— Congress (@INCIndia) February 23, 2023 >पहले नरेन्द्र मोदी को गिरफ्तार करें : कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो जारी कर कहा कि पवन खेड़ा को ले जाने वाली पुलिस जब निहत्थों पर वार होता है तो चुप रहती है। मैं पूछना चाहती हूं कि उन्होंने ऐसा कौनसा जुर्म किया। सिर्फ उनकी जुबान ही तो फिसली थी, लेकिन उन्होंने खुद को हाथोंहाथ ठीक भी कर लिया था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने तो पूरे होश में खूनी पंजा, कांग्रेस की विधवा, 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, रेनकोट पहनकर नहाते हैं हमारे प्रधानमंत्री जैसे शब्दों का उपयोग किया था। यदि गिरफ्तारी ही करनी है तो पहले उनकी होनी चाहिए। ये तानाशाही नहीं तो और क्या है? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख