कांग्रेस के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश रवाना

Webdunia
रविवार, 27 दिसंबर 2020 (22:30 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश रवाना हुए। पार्टी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: PMC Bank money laundering case : पत्नी को ED से समन मिलने पर संजय राउत का ट्वीट- आ देखें जरा किसमें कितना है दम
कांग्रेस ने हालांकि यह नहीं बताया कि राहुल गांधी कहां गए हैं, लेकिन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की कि वे कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वे कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख कहां गए हैं, सुरजेवाला ने कोई खुलासा नहीं किया।
ALSO READ: राहुल का पुराना वीडियो जारी कर नड्डा ने कृषि कानूनों के विरोध पर साधा निशाना
इस बीच सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली में मिलान रवाना हुए।
राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वे पहले भी उनसे मिलने गए थे।
ALSO READ: सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिले अरविंद केजरीवाल, बोले- नए कृषि कानूनों से इनकी जमीन छिन जाएगी
राहुल के विदेश रवाना होने के एक दिन बाद ही सोमवार को कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एकमात्र बचे यात्री विश्वास कुमार से मिले मोदी, बताया कैसे और क्या हुआ था हादसे के वक्त?

भारतीय क्रिकेट जगत ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

4 महीने पहले बनीं दुल्हन, पति से मिलने की खुशी बदली मौत में, हादसे ने लील ली जान

मासूम बच्चों की लास्ट सेल्फी देख आत्मा सिहर उठी, बन गई आखिरी उड़ान, पूरा परिवार खाक

एयर इंडिया हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार बचे, अस्पताल में भर्ती

अगला लेख