जहांगीरपुरी में कांग्रेसी देना चाहते थे धरना, पुलिस ने लौटाया

Webdunia
गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (13:18 IST)
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई का विराध करते हुए वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अजय माकन वहीं धरने पर बैठ गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।
 
आज सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दो हफ्ते के लिए जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखने के लिए दिए आदेश के बाद अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जहांगीरपुरी पहुंचा। अजय माकन ने अवैध अतिक्रमण के तोड़ने की कार्रवाई को गैर-कानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों को प्रताड़ित किया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ है।
 
अजय माकन ने कहा कि हम जहांगीरपुरी में पीड़ितों से मिलने आए हैं। पुलिस हमारा सहयोग कर रही है। हम यहां पर लोगों से यह कहने आए हैं कि इसे धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।
 
दिल्ली के जहांगीरपुरी में नगर निगम की तरफ से अवैध अतिक्रमण पर चलाए गए बुलडोजर और सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस पर दो हफ्ते के लिए अंतरिम रोक के आदेश के बाद कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस देश में कानून बचा है? 
 
पार्टी ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जहांगीरपुरी में पीड़ितों के बीच पहुंचे। भाजपा सरकार अभिमान में चूर है, मगर हमारा विरोध भी भरपूर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख