मोदी सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से, कांग्रेस सांसद चन्नी ने लगाए गंभीर आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (14:40 IST)
Parliament news : कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को केंद्र सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए आरोप लगाया कि यह पहले सत्ता में आई और उसके बाद सत्ता के माध्यम से अपने करीबी उद्योगपतियों का कब्जा सरकारी संपत्तियों पर करा रही है। ALSO READ: स्पीकर ने कहा- पप्पू यादव जी बैठ जाइए... और सदन में लगने लगे ठहाके
 
लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए जालंधर से सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने यह आरोप भी लगाया कि इस बजट में सरकार बचाने की फिक्र दिखाई देती है और यह देश बचाने वाला नहीं, बल्कि सरकार बचाने वाला बजट है।
 
उन्होंने कहा कि बजट से साबित हो गया कि यह सरकार देश के सभी नागरिकों को समान नजर से नहीं देखती, बल्कि राजनीतिक चश्मे से देखती है।
 
चन्नी ने बजट में पंजाब और अपने संसदीय क्षेत्र जालंधर के उद्योगों को भी निराश करने का आरोप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार पर लगाया। 
 
कांग्रेस सांसद ने कहा कि बजट में 14 लाख करोड़ रुपए का कर्ज इस साल लेने की बात कही गई और यदि हर साल सरकार ऐसे ही कर्ज लेती रही तो देश कहां जाएगा। भाजपा के लोग कांग्रेस पर आपातकाल का आरोप लगाते हैं लेकिन आज देश में वित्तीय आपातकाल और अघोषित आपातकाल है।
 
चन्नी ने दावा कि पिछले दस साल में डॉलर की कीमत 25 रुपए, पेट्रोल की कीमत 23 रुपए और डीजल की कीमत 35 रुपए बढ़ गई है। कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में डॉलर का मूल्य केवल 13 रुपए बढ़ा था। ALSO READ: स्पीकर बिरला क्यों हुए नाराज, कहा पैसा संसद को देना पड़ता है
 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में सरकार में आने से पहले मोदी रुपए की कीमत गिरने पर सरकार कमजोर होने, प्रधानमंत्री कमजोर होने की बात करते थे। आज बताएं कि रुपए की कीमत गिर रही है तो क्या सरकार कमजोर नहीं हो रही, प्रधानमंत्री कमजोर नहीं हो रहे।
 
चन्नी ने देश में निजीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आप (सरकार) देश की संपत्ति के संरक्षक हैं, मालिक नहीं। इसे बेचने की और देश को बर्बाद करने की गलती मत करो। देश के कई हवाई अड्डों को निजी कंपनियों के हवाले कर दिया गया है और सरकारी क्षेत्र की विमानन कंपनी को भी एक निजी कंपनी के हाथों बेच दिया गया है। और क्या क्या बेचोगे?
 
केंद्र सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए चन्नी ने आरोप लगाया, ‘‘इनमें (सत्तापक्ष) और अंग्रेजों में कोई फर्क नहीं है, सिर्फ रंग का फर्क है। पहले ये सत्ता में काबिज हुए और फिर सत्ता के रास्ते ये देश के उद्योगों पर अपने लोगों का कब्जा करा रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBI का खुलासा, भगोड़ों के खिलाफ 2023 में इंटरपोल ने जारी किए 100 रेड कॉर्नर नोटिस

क्या EV Subsidy खत्म करने वाली है मोदी सरकार, नितिन गडकरी ने दिया जवाब

Maharashtra : क्या शिवाजी की मूर्ति का कॉन्ट्रेक्ट RSS के व्यक्ति को दिया गया था, क्यों PM मोदी ने मांगी माफी, राहुल गांधी ने बताए 3 कारण

iPhone 16 के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, Apple के दीवाने भी हैरान

रूस और यूक्रेन के बीच मध्‍यस्थता कर सकते हैं नरेंद्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

बिहार के सुपौल में युवक और युवती की पिटाई, अर्धनग्न परेड कराई गई

PM मोदी पहुंचे सिंगापुर, राष्ट्रपति थर्मन से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

अपर्णा यादव की नाराजगी पर बेबी रानी मौर्य ने कहा- यह उनका निजी मामला, स्वयं फैसला लेने के लिए स्वतंत्र

CBI का खुलासा, भगोड़ों के खिलाफ 2023 में इंटरपोल ने जारी किए 100 रेड कॉर्नर नोटिस

दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख