Hanuman Chalisa

पुंछ में आतंकी हमला : खरगे ने की निंदा, राहुल ने जताया शोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 5 मई 2024 (09:56 IST)
Poonch Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया जिससे एक सैनिक की मौत हो गई और 4 अन्य सैनिक घायल हो गए। कांग्रेस, मल्लिकार्जन खरगे और राहुल गांधी हमले को दुखद बताया। ALSO READ: Terrorist Attack : पुंछ में लोकसभा चुनाव से पहले आतंकी हमले में वायुसेना के 1 सैनिक की मौत, 4 घायल
 
कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहन पर कायराना हमला शर्मनाक और दुःखद है। कांग्रेस परिवार शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
 
 
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर वायुसेना के योद्धा के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हम आशा करते हैं कि घायल वायुसेना के योद्धा जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत अपने सैनिकों के लिए एकजुट है।
 
राहुल गांधी ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जम्मू कश्मीर के पुंछ में हमारी सेना के काफिले पर कायराना और दुस्साहसी आतंकी हमला बहुत ही शर्मनाक है, दुखद है। शहीद जवान को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके शोकसंतप्त परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हमले में घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
 
कैसे हुआ आतंकी हमला : यह हमला उस समय हुआ जब जवान राशन और सब्जी लेकर बेस कैंप की ओर जा रहे थे। तभी घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें जवानों को बचने का मौका नहीं मिला। इसके बाद आंतकी जगल की तरफ भाग निकले। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख