विधानसभा चुनाव के टिकट बंटते ही महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस में बड़ी बगावत

विकास सिंह
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (08:59 IST)
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार और राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद भी कांग्रेस गुटबाजी के अपने पुराने रोग से छुटकारा नहीं पा पाई है। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद पार्टी को पटरी पर लाने में जुटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए नाक का सवाल बने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी बगावत का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के टिकट बंटवारे से नाराज होकर दोनों ही राज्यों में पार्टी के पूर्व अध्यक्षों ने बगावत का झंडा उठा लिया है।

हरियाणा में बगावत की राह पर पूर्व अध्यक्ष : पार्टी के टिकट बंटवारे से नाराज होकर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में अशोक तंवर ने टिकट बंटवारे पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में टिकट बांटे गए हैं उससे लगता है कि कांग्रेस अब हुड्डा कांग्रेस में बदल गई है। अपना इस्तीफा देने से पहले तंवर ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर के बाहर धरना दिया था।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले पार्टी हाईकमान ने अशोक तंवर को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाते हुए कुमारी शैलजा को कमान सौंपी थी। इसके साथ ही चुनाव के समय पार्टी को बगावती तेवर दिखाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्ड़ा के सामने पार्टी ने सरेंडर करते हुए उनको पार्टी की चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी के इस निर्णय के बाद अशोक तंवर की नाराजगी की खबरें सामने आ रही थी। 
संजय निरुपम भी बगावत की राह पर : महाराष्ट्र में भी टिकट बंटवारे के बाद मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम भी अब बगावत की राह पर आगे बढ़ गए हैं। टिकट बंटवारे के बाद संजय निरुपम ने कहा कि उन्होंने अपनी लोकसभा सीट से विधानसभा का एक टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने वह भी नहीं दिया तो अब पार्टी में रहने का क्या फायदा, ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी अब मेरी सेवाएं नहीं चाहती है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े चेहरे माने जाने वाले संजय निरुपम ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने से भी इंकार कर दिया। ऐसा नहीं है कि महाराष्ट्र में संजय निरुपम पहले नेता हैं जो चुनावी सीजन में पार्टी से बगावत की राह पर हैं इसके पहले नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे भी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही पार्टी के कई विधायक भी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा और शिवसेना में शामिल हो चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की शीर्ष 10 सैन्य शक्तियों में क्या है भारत और पाकिस्तान की स्थिति, जानिए किसने किसको पछाड़ा

फिर उलझे स्वामी रामदेव, दिल्ली हाईकोर्ट ने च्यवनप्राश के विज्ञापन पर लगाई रोक

दिल्ली डबल मर्डर केस में नौकर गिरफ्तार, डांट से नाराज होकर ली मां-बेटे की जान

राहुल गांधी का दावा, महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने की आत्महत्या

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

अगला लेख