वन नेशन, वन इलेक्शन पर कांग्रेस का बड़ा दांव, जेपीसी में शामिल हो सकती हैं प्रियंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 दिसंबर 2024 (15:49 IST)
JPC on one nation, one election :  लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक पर विचार करने के लिए गठित होने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में कांग्रेस की तरफ से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत चार सांसद शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका का जेपीसी में शामिल होना लगभग तय है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, कांग्रेस जेपीसी के लिए लोकसभा से प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी और सुखदेव भगत तथा राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला का नाम भेज सकती है।

इससे पहले लोकसभा में संविधान पर चर्चा की शुरुआत भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ही की थी। प्रियंका गांधी हाल ही में वायनाड से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची हैं। उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र में ही पार्टी की सदस्यता ली है। 

TMC से कल्याण बनर्जी और साकेत गोखले : तृणमूल कांग्रेस ने एक साथ चुनाव संबंधी विधेयकों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से संसद की प्रस्तावित संयुक्त समिति के लिए अपने लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी और उनके राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले के नाम सुझाए हैं। अन्य पार्टियां भी प्रस्तावित समिति में अपने सदस्यों के नाम सुझाने की प्रक्रिया में हैं।
 
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को निचले सदन में पुर:स्थापित करने के लिए रखा, जिनका विपक्षी दलों ने पुरजोर विरोध किया।
 
सदन में मत विभाजन के बाद विधेयक को पुर:स्थापित कर दिया गया। विधेयक पेश किए जाने के पक्ष में 263 वोट, जबकि विरोध में 198 वोट पड़े। इसके बाद मेघवाल ने ध्वनिमत से मिली सदन की सहमति के उपरांत ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को भी पेश किया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

यूपीआई से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों तक अगस्त में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए 5 अगस्त को किया तलब

LIVE: अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह?

नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

Weather Update: दिल्ली NCR समेत अनेक राज्यों में होगी मूसलधार बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख