मोदी को 2019 के चुनाव में इस तरह शिकस्त देगी कांग्रेस...

Webdunia
रविवार, 22 अप्रैल 2018 (15:16 IST)
मुंबई। कांग्रेस अगले साल आम चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने और सत्ता पाने के लिए योजनाबद्ध रूप से उसकी नीतियों के खिलाफ अपना सामाजिक एवं आर्थिक विमर्श लेकर आएगी। कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी को एक गठबंधन भी बनाना होगा, जो उसे न सिर्फ चुनाव में जीत हासिल करने में मदद करे, बल्कि वह लंबे काल तक टिके भी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निकट सहयोगी एवं 41 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री देवड़ा ने मोदी सरकार के 4 साल के शासन की आलोचना करते हुए कहा कि यह आर्थिक, सामाजिक और साथ ही विदेश नीति के मोर्चे पर नाकाम रही है।
 
कांग्रेस को क्यों वोट दें : उन्होंने साथ ही कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी नीतियों की आलोचना करना ही काफी नहीं होगा। देवड़ा ने यहां कहा कि हमें लोगों को बताना है कि अगर आप परेशान हैं और अगर आप निराश हैं और (मोदी सरकार की) पिछले 4 साल की नीतियों से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आप हमें क्यों वोट दें।
 
यह भी करना होगा : उन्होंने कहा कि हमें भाजपा और नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एक जवाबी विमर्श के साथ आना होगा। उन्होंने रेखांकित किया कि कांग्रेस को सामाजिक और आर्थिक आधार पर एक बहुत स्पष्ट विमर्श देने की जरूरत है। पिछली लोकसभा में दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले देवड़ा ने कहा कि सामाजिक रूप से यह साफ है कि हम किन चीजों के लिए खड़े होते हैं। आर्थिक रूप से, यह बहुत जरूरी है कि हम आगे बढ़ने के लिए अपने एजेंडे का एक खाका लेकर आएं और यह हो रहा है।
 
सिर्फ जीत या हार की बात नहीं : उन्होंने गठबंधन के पहलू पर कहा कि हमें एक पार्टी के रूप में दीर्घकाल के लिए सोचना है। हम सिर्फ चुनाव जीतने या भाजपा को परास्त करने के बारे में नहीं सोच सकते। हमें यह भी सोचना है कि कौन हमारे साझेदार हैं, जो शासन करना चाहते हैं, जो हमारे साथ काम करेंगे। देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस को ऐसा गठबंधन बनाने की जरूरत है, जो न सिर्फ हमें चुनाव में जीत दिलाए, बल्कि ऐेसे साझेदारों का एक गठबंधन भी हो जिनके साथ हम सरकार चला सकें। यह हमारे लिए बहुत अहम है।
 
उन्होंने सही विमर्श के लिए तत्वों पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें ये पहलू भी शामिल हैं कि कौन सी टीम है, जो सत्ता में आएगी, यह कैसी दिखेगी, कौन लोग हैं, आर्थिक योजना क्या होगी, कैसे हम गरीबों और दबे-कुचले लोगों की मदद करेंगे, कैसे हम प्रगति और उद्योग को मदद करेंगे, कैसे हम निवेश और रोजगार को बढ़ावा देंगे आदि, इन पर काम किया जा रहा है और इसमें कुछ वक्त लगेगा।
 
अपने साक्षात्कार में देवड़ा ने कहा कि राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं का लगातार हमला हताशा का एक संकेत और लिंचिंग की घटनाओं, नकदी की कमी इत्यादि से ध्यान हटाने का एक प्रयास है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

census in india : 1 मार्च 2027 से 2 चरणों में होगी जनगणना, जाति की भी होगी गिनती

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

Coronavirus के बाद China की Fungus वाली साजिश, क्या है Agroterrorism, अमेरिका में बड़ा खुलासा

क्या है बांग्लादेश में नोटों पर राजनीति का नया खेल: नए नोटों पर हिंदू मंदिर, बंगबंधु की तस्वीर गायब

RCB की जीत की खुशी मातम में बदली, भगदड़ में 10 लोगों की मौत

अगला लेख