गुजरात चुनाव में 'रावण' की एंट्री, खड़गे ने कहा- क्या मोदी के 100 सिर हैं, भाजपा ने बनाया चुनावी मुद्दा

Webdunia
मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (12:56 IST)
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) के लिए पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार समाप्त होने से पहले मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को एक बड़ा चुनावी मुद्दा थमा दिया है। खड़गे ने अहमदाबाद की एक चुनावी रैली में कहा कि क्या मोदी के रावण की तरह 100 सिर हैं? भाजपा ने इसे संपूर्ण गुजरात का अपमान बताया है।
 
खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये लोग नगर पालिका चुनाव, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में मोदी के चेहरे पर वोट मांगते हैं। मोदी हर चुनाव में दिख जाते हैं। क्या मोदी यहां काम करने आएंगे? उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी के रावण की तरह 100 सिर हैं?
 
भाजपा ने बताया गुजरात का अपमान : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मुद्दे को हाथोंहाथ लपके हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रावण कहना न सिर्फ उनका बल्कि प्रत्येक गुजराती का अपमान है। पात्रा ने सोनिया और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उन्हीं कहने पर कहा गया है। उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनाव की भी याद दिलाई जब सोनिया गांधी ने नरेन्द्र मोदी को मौत का सौदागर कहा था। 
 
पात्रा ने हाल के मधुसूदन मिस्त्री के बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने मोदी को औकात बताने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मोदी ने पाकिस्तान और आतंकवादियों को उनकी औकात बताई है। 
 
कांग्रेस को हो सकता है नुकसान : पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष घड़गे द्वारा मोदी की तुलना रावण से करना कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्योंकि भाजपा ने इस मुद्दे को प्रत्येक गुजराती के अपमान से जोड़ दिया है। ऐसे में आप की मौजूदगी से कमजोर दिख रही कांग्रेस को और नुकसान उठाना पड़ सकता है। (वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स देशों से क्यों नाराज हैं ट्रंप, भारत, चीन समेत इन देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की तैयारी

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार, किन राज्यों में जमकर हो रही है बरसात?

मध्यप्रेदश ग्रोथ कॉन्क्लेव: समृद्ध और विकसित शहर बनेंगे प्रदेश के समावेशी विकास की आधारशिला

पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 11 साल में 26 देशों ने किया सम्मानित

भारत में काम के घंटे पर नए सिरे से तेज होती बहस

अगला लेख