राहुल गांधी- बोले गिरफ्तार करो, धक्के मारो, सच्चाई नहीं छिपेगी

Webdunia
शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (18:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा को छुट्टी पर भेजने के विरोध में शुक्रवार को यहां सीबीआई मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोटाले छिपाने के लिए गैर कानूनी काम कर रहे हैं।
 
गांधी ने यहां लोधी रोड थाने में गिरफ्तारी देने के बाद पत्रकारों से कहा कि देश के चौकीदार ने चोरी की है और इस पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई प्रयास सफल होने वाला नहीं है। देश की जनता को इसकी खबर है, इसलिए सच्चाई सामने आएगी। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज है और उसे दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस की ताकत देश की जनता है, इसलिए कितनी ही बार गिरफ्तार कर लो, धक्के मारो, इनका कोई फर्क नहीं पड़ता।
 
सीबीआई मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने गिरफ्तारी दी। उनके साथ गिरफ्तारी देने वाले वाले पार्टी के अन्य नेताओं में अहमद पटेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्रसिंह हुड्डा, मुख्य प्रवक्ता रणदीपसिंह सुरजेवाला, पार्टी महासचिव अशोक गहलोत, भुवनेश्वर कलीता, राज बब्बर, पार्टी नेता दीपेन्द्र हुड्डा तथा प्रमोद तिवारी सहित कई नेता शामिल थे। पार्टी ने देश के विभिन्न हिस्सों में सीबीआई निदेशक के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
 
गांधी ने कहा कि यह सच्चाई है कि प्रधानमंत्री ने राफेल लड़ाकू विमान का सौदा बदला है। इसके लिए उन्होंने किसी से कोई सलाह मशविरा नहीं किया। इस सौदे में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएएल को मिलने वाले 30 हजार करोड़ रुपए अपने उद्योगपति मित्र अनिल अंबानी की जेब में डाले हैं। यह सच्चाई है और पूरा देश इस सचाई को जानता है। एक दिन यह पूरी सचाई सामने आएगी।
 
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी ने किसानों का एक पैसे का भी कर्ज माफ नहीं किया है, लेकिन बड़े उद्योगपति बैंकों से देश की जनता का पैसा लूटकर विदेश भाग गए। विजय माल्या नौ हजार करोड़ रुपए लेकर गया। उसके बाद मेहुल चोकसी तथा नीरज मोदी बैंकों का कर्ज लौटाने की बजाए विदेश भाग गए। उससे पहले ललित मोदी भागा था और अब शायद अनिल अंबानी भाग जाएंगे। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख