क्या अडाणी ग्रुप के प्रोजेक्ट्स से जुड़ी है चीन की एक कंपनी, कांग्रेस के सवाल पर बवाल

Webdunia
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (07:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने एक सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया कि अडाणी समूह की कई परियोजनाओं के साथ चीन की एक कंपनी जुड़ी हुई है और इनमें से कुछ परियोजनाएं रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा विपक्षी दल को संवेदनशील मामलों में नहीं बोलने की सलाह दी।
 
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन में यह दावा भी किया कि इस चीनी कंपनी का मालिकाना हक चीन के एक नागरिक के पास है। सुप्रिया ने आरोप लगाया कि अडाणी एंटरप्राइजेज के परिसर से चलने वाली चीनी कंपनी 'पीएमसी प्रोजेक्ट्स' का मालिकाना हक चीनी नागरिक मॉरिस चांग के पास है। मॉरिस चांग, चांग चुंग-लिंग के बेटे हैं। चांग चुंग-लिंग, अडानी के भाई विनोद अडाणी के अभिन्न मित्र और बिजनेस साझेदार हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि यह चीनी कंपनी अडाणी समूह की कई परियोजनाओं से जुड़ी है और इनमें से कुछ परियोजनाएं रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।
 
 
इसके बाद वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्‍वीट कर कहा, जो चीन हमारे वीर जवानों पर हमले करता है, हमारी भूमि पर कब्ज़ा जमाए बैठा है, उसी चीन के नागरिकों के साथ PM के मित्र अडानी के घनिष्ठ संबंध हैं,वे साथ मिलकर बिज़नेस करते हैं। देश के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स चीनी कंपनी को सौंपे गए।क्या यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं है?
 
<

जो चीन हमारे वीर जवानों पर हमले करता है, हमारी भूमि पर कब्ज़ा जमाए बैठा है, उसी चीन के नागरिकों के साथ PM के मित्र अडानी के घनिष्ठ संबंध हैं,वे साथ मिलकर बिज़नेस करते हैं।

देश के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स चीनी कंपनी को सौंपे गए।क्या यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं है? pic.twitter.com/tv18UTC4IM

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 6, 2023 >इस पर वरिष्‍ठ भाजपा नेता और कानून मंत्री रीजीजू ने कहा कि संवेदनशील मामलों पर टिप्पणी न करें। कांग्रेस को अरुणाचल प्रदेश के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
 
कानून मंत्री ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी कथित रूप से लोकसभा को बता रहे हैं कि लंबे समय से भारत की सीमाओं को विकसित नहीं करने की नीति थी क्योंकि एक अविकसित सीमा एक विकसित सीमा से कहीं अधिक सुरक्षित थी।

<

संवेदनशील मामलों पर टिप्पणी न करें। कांग्रेस के पास अरुणाचल प्रदेश के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पहले इस हकीकत का जवाब तो दो। https://t.co/z33qP6JhPG pic.twitter.com/YiT4NtwMMf

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 6, 2023 >अडाणी समूह ने कांग्रेस के इन आरोपों को फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, हालांकि अतीत में अनियमितता से जुड़े सभी आरोपों को उसने खारिज किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख