कांग्रेस ने उठाया सवाल, क्या धारावी परियोजना की निविदा शर्तों को बदला गया?

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (16:15 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मुंबई के धारावी क्षेत्र के पुनर्विकास की परियोजना को लेकर मंगलवार को सवाल किया कि क्या अडाणी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए इसकी निविदा के नियम एवं शर्तों में बदलाव किया गया? पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि नियम एवं शर्तों में बदलाव के कारण पहले सफल बोली लगाने वाले कंपनी बोली की प्रक्रिया से बाहर हो गई और निविदा अडाणी समूह को मिल गई।
 
अमेरिकी संस्था 'हिंडनबर्ग रिसर्च' की कुछ सप्ताह पहले आई रिपोर्ट में अडाणी समूह पर अनियमितता के आरोप लगाए गए थे और इसके बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर लगातार हमले कर रही है। अडाणी समूह ने सभी आरोपों को निराधार बताया था।
 
रमेश ने एक बयान में कहा कि जब 2018 के नवंबर महीने में निविदा जारी की गई थी तब दुबई स्थित सेकलिंक टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन ने अपनी प्रतिस्पर्धा करने वाली कंपनी अडाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को पीछे छोड़ते हुए 7,200 करोड़ रुपए की सबसे अधिक बोली लगाई थी। रेलवे से संबंधित भूमि के हस्तांतरण से संबंधित मुद्दों के कारण उस निविदा को 2020 के नवंबर में रद्द कर दिया गया।
 
उन्होंने दावा किया कि नई शर्तों के साथ एक नई निविदा 2022 के अक्टूबर में महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई। अडाणी समूह ने इस टेंडर को 5,069 करोड़ रुपए की बोली लगाकर जीत लिया, जो पहले की बोली से 2,131 करोड़ रुपए कम है।
 
रमेश ने कहा कि नियमों एवं शर्तों में जो बदलाव हुए, उसके कारण सेकलिंक को फिर से बोली लगाने का मौका नहीं मिला। साथ ही, बोली लगाने वालों के लिए तय कुल संपत्ति 10,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपए कर दी गई जिससे बोली लगाने वालों की संख्या सीमित हो गई।
 
उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा समर्थित महाराष्ट्र सरकार को निविदा के नियम एवं शर्तों को बदलने के लिए मजबूर किया ताकि मूल विजेता को बाहर किया जा सके और एक बार फिर अपने पसंदीदा कारोबारी समूह की मदद की जा सके? क्या झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी नहीं बख्शा जाएगा?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं पहले मुख्‍तार अंसारी और अब दंगाइयों से सीधे भिड़ने वाली बहराइच की IPS वृंदा शुक्ला?

Video : जर्मन राजदूत का BMW को नजर से बचाने का टोटका, नई कार पर टांगी नींबू-मिर्ची, यूजर बोले- स्वास्तिक भी बनाना था

भारत को UNSC में स्थायी सदस्यता और वीटो पॉवर मिलने का फर्जी दावा

वायनाड से पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रखेंगी प्रियंका गांधी, कितनी है जीत की संभावना

Samsung Galaxy Ring के Pre order, मुफ्त मिलेगा 10000 तक का सामान

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर पाकिस्तान में, क्या होगा क्या नहीं

उमर अब्दुल्ला आज लेंगे जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कौन बनेगा मंत्री?

भारत में अगले साल होगी 9.5 प्रतिशत वेतनवृद्धि, डब्ल्यूटीडब्ल्यू की रिपोर्ट में अनुमान जताया

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, धूल नियंत्रण उपायों को लेकर स्मॉग गन होंगी तैनात

SCO Summit : पाक PM ने मिलाया हाथ, डिनर पार्टी से पहले कैसी रही शहबाज-जयशंकर की मुलाकात, क्या हुई दोनों नेताओं में बात

अगला लेख