सीमा पर चीन का निर्माण कार्य देश के लिए बड़ा खतरा : कांग्रेस

Webdunia
मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (00:10 IST)
नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विदेश नीति के स्तर पर मोदी सरकार पूरी तरह विफल है और इसी का परिणाम है कि चीन डोकलाम के नजदीक गांव बसाकर देश के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि चीन जिस जगह निर्माण कार्य कर रहा है, वह भारत के लिए गंभीर संकट का कारण बन सकता है।

यह निर्माण कार्य सिलीगुड़ी कोरिडोर के लिए खतरा है जिसके कारण देश का पूर्वोत्तर हिस्सा अलग-थलग पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि भारत सरकार सब कुछ जानते हुए भी इस बारे में चुप्पी साधे हुए है। भारत सरकार को बताना चाहिए कि क्या इस बारे में उसे कोई जानकारी है।

प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को इस बारे में अगर जानकारी है तो उसने भूटान की सीमा में हो रहे चीनी निर्माण कार्य को लेकर भूटानी राजदूत को समन क्यों नहीं किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले सात साल से भारत की विदेश नीति चरमरा गई है जिसके कारण विदेश नीति के स्तर पर देश को कई संकटों का सामना करना पड़ रहा है। चीन डोकलाम से लेकर लद्दाख तक देश के लिए पहले से ही चुनौती बना है और अब वह अफगानिस्तान में भी चुनौती देने की तैयारी कर रहा है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान महिला माओवादी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

ट्रंप ने जताई पुतिन और जेलेंस्की के रुख के प्रति निराशा, जानें युद्ध समाप्त करने को लेकर क्या कहा

योगी ने दी ईद की बधाई, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का किया आह्वान

थानेदार संग सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान का लिपलॉक, AI जनरेटेड वीडियो वायरल, जांच के आदेश

ट्रंप की धमकी को ईरान ने दिखाया ठेंगा, मिसाइलें एक्टिव मोड में, क्या खुलेगा युद्ध का एक और मोर्चा?

अगला लेख