शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस का मोदी पर निशाना, NDA को बताया नरेंद्र डिस्ट्रक्टिव एलाएंस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 जून 2024 (10:34 IST)
Narendra Modi oath taking ceremony : नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी और NDA पर जमकर निशाना साधा। पार्टी ने भाजपा नीत एनडीए को नरेंद्र डिस्ट्रक्टिव एलाएंस नाम दिया। ALSO READ: मोदी ने राजघाट पर बापू को किया नमन, वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि 28 मई 2023 का वो दिन याद है? जब नरेंद्र मोदी सेनगोल के साथ नए संसद भवन में आए थे और जिसके लिए 15 अगस्त 1947 का एक अलग इतिहास गढ़ा गया था। दरअसल वो सबकुछ न केवल मोदी के सम्राट होने के दावे को सही ठहराने के लिए किया गया था बल्कि तमिल मतदाताओं से अपील करने के लिए भी हुआ था।
 
उन्होंने कहा कि उसी दिन मैंने अभिलेखों का इस्तेमाल करके मोदी के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया था। हम उस ड्रामे का नतीजा जानते हैं। सेनगोल तो तमिल इतिहास का एक सम्मानजनक प्रतीक था, है और बना रहेगा, लेकिन तमिल मतदाताओं या कहें कि भारत के मतदाताओं ने मोदी के दावों को खारिज कर दिया है। ALSO READ: मोदी सरकार 3.0 में कौन-कौन बनेगा मंत्री? सांसदों को आया फोन
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मोदी को बहुत बड़ी व्यक्तिगत, राजनीतिक और नैतिक हार का सामना करना पड़ा है। मोदी को उस संविधान के सामने झुकने के लिए मजबूर किया गया है जिसे उन्होंने पिछले दशक में नष्ट किया है।
 
उन्होंने कहा कि पूरी तरह से कमज़ोर ‘एक तिहाई’ प्रधानमंत्री, जिनके पास अब कोई वैधता नहीं है, किसी तरह आज शाम नरेंद्र डिस्ट्रक्टिव एलायंस (एनडीए) के नेता के रूप में शपथ लेने में कामयाब रहेंगे।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

...तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं, आदित्य ठाकरे ने क्‍यों किया यह दावा

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

सभी देखें

नवीनतम

लोकसभा में इस बार एक ही गांधी, परिवार के 3 सदस्य नहीं आएंगे नजर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया राज्य स्तरीय “स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ”

चुंबक की मदद से पटरी को छुए बिना पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन

जबलपुर के भक्त ने महाकाल को चढ़ाए सबसे महंगे आम, जानिए क्या है दाम?

मध्यप्रदेश में भाजपा का सत्ता और संगठन के समन्वय पर फोकस, तैयार होगा 4 साल का रोडमैप

अगला लेख
More