Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अपात्र बताकर किसानों से सम्मान निधि का पैसा वापस ले रही है सरकार: कांग्रेस

हमें फॉलो करें अपात्र बताकर किसानों से सम्मान निधि का पैसा वापस ले रही है सरकार: कांग्रेस
, गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (15:19 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्र सरकार बड़ी संख्या में किसानों को अपात्र बताकर अब उनसे किसान सम्मान निधि के पैसे वापस ले रही है तथा इस संदर्भ में कृषकों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
 
पार्टी प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों से पैसे वसूली तत्काल बंद की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को अपात्र बताकर केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि का पैसा वापस लेने के लिए कार्यवाही शुरु कर दी है, जिसे तत्काल बंद किया जाए। सरकार का यह कदम किसान सम्मान निधि की बजाय, किसान अपमान निधि बन गया है।
 
सिंह ने आरोप लगाया कि जो सरकार अपने मित्र उद्योगपतियों का लाखों करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर रही है, वह देश के गरीब अन्नदाता से किसान हित का पैसा वापस ले रही है।
 
उनके अनुसार कि 2019 में मोदी सरकार ने जब यह किसान सम्मान निधि शुरू की थी, तब लोकसभा चुनाव के पहले किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त पहुंचा दी गई। अब केन्द्र सरकार कह रही है कि जो लोग इसके पात्र नहीं हैं और उन्होंने किसान सम्मान निधि प्राप्त की है, वह प्राप्त पैसा वापस करें।
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सरकार किसानों को पैसे वापस करने के लिए नोटिस भी भेज रही है। पूरे देश में लगभग दो करोड़ किसानों को अपात्र बताकर किसानों से वसूली करने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Moody's ने 2022 के लिए भारत का आर्थिक वृद्धि अनुमान घटाकर 7.7 फीसदी किया