अदनान सामी को पद्मश्री देने पर संग्राम, कांग्रेस ने कहा- पिता ने भारत के खिलाफ बरसाए थे गोले, बेटे को मिला चमचागिरी का इनाम

Webdunia
रविवार, 26 जनवरी 2020 (21:01 IST)
नई दिल्ली। जाने-माने गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर अब विवाद भी शुरू हो गया है। राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस की आपत्ति के बाद अब कांग्रेस ने सामी को पद्मश्री दिए जाने पर सवाल उठाया। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि अब ‘भाजपा सरकार की चमचागिरी’ यह प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाने का नया मानदंड बन गया है।
 
पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह सवाल भी किया कि ऐसा क्यों हुआ कि कारगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को ‘घुसपैठिया’ घोषित कर दिया गया, जबकि उस सामी को पद्म सम्मान दिया जा रहा है जिसके पिता ने पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी?
 
शेरगिल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भारतीय सेना के वीर सिपाही और भारत माता के पुत्र मोहम्मद सनाउल्लाह जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल की लड़ाई लड़ी उनको एनआरसी के जरिए घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ अदनान सामी को पद्मश्री से नवाज दिया गया जिनके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में अफसर थे और भारत के खिलाफ गोलाबारी की थी।
 
उन्होंने सवाल किया कि पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को सम्मान क्यों? क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरूरी है या सरकार का गुणगान? क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?’’
 
गौरतलब है कि कुछ साल पहले भारत की नागरिकता हासिल करने वाले सामी को इस साल पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

पर्यावरण रक्षा की शिक्षा देती एक बेहतरीन लघु कथा: अंतिम सांस का शहर

IND-PAK तनाव के बीच नीरज चोपड़ा को लेकर आई अरशद नदीम की प्रक्रिया, कहा मैं एक गांव से हूं और...

पाकिस्तान को लगा एक और झटका, भारतीय टेक्निशियंस के लौटने से हुआ PSL में भारी नुकसान

पीएम मोदी बोले, पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है

Love Jihad: रेप किया, नॉनवेज खिलाया, कलावा निकाला, एक वकील और दूसरी आदिवासी पीड़िता ने की मोहसिन के खिलाफ शिकायत

अगला लेख