Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए शुरू किया क्राउड फंडिंग अभियान

हमें फॉलो करें Bharat Jodo Nyay Yatra

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 28 जनवरी 2024 (00:44 IST)
Congress starts crowd funding campaign for Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के वास्ते धन जुटाने के लिए शनिवार को क्राउड फंडिंग अभियान शुरू किया, जिसे उसने 'डोनेट फॉर न्याय' नाम दिया है। इस अभियान के तहत चंदा देने वालों को राहुल गांधी द्वारा हस्ताक्षरित टी-शर्ट और यात्रा से सबंधित कुछ अन्य सामग्री मिलेगी।
 
पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा 67 दिनों तक चलेगी, ऐसे में कोई भी व्यक्ति न्यूनतम 67 रुपए या फिर 670 रुपए, 6700 रुपए, 67000 रुपए या फिर 6.7 लाख रुपए तक योगदान दे सकता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को ‘डोनेट फॉर न्याय अभियान’ शुरू होने के बाद कुछ घंटे के भीतर ही दो करोड़ रुपए की राशि एकत्र हो गई।
माकन के अनुसार, इससे पहले कांग्रेस द्वारा चलाए गए ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के तहत एक महीने में 17 करोड़ रुपए से अधिक की राशि एकत्र हुई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान का मकसद सिर्फ चंदा एकत्र करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लोकसभा चुनाव से पहले गोलबंद करना भी है।
 
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गत 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी। यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Interim Budget 2024 : विशेषज्ञों को बजट में आयकर लाभ और महिला उद्यमियों को समर्थन की उम्मीद