Manipur Violence : मणिपुर के हालात को लेकर कांग्रेस ने किया यह दावा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (18:48 IST)
Manipur violence case : कांग्रेस ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के लोग एक ‘अंशकालिक राज्यपाल, विफल मुख्यमंत्री और ‘अति विफल गृहमंत्री’ से बेहतर के हकदार हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मणिपुर में पूर्णकालिक राज्यपाल नहीं होने का उल्लेख किया। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के पास फिलहाल मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार है।
ALSO READ: मणिपुर में विधायक के आवास पर हमला, नकदी और 1.5 करोड़ के आभूषण लूटे
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 31 जुलाई, 2024 से मणिपुर में कोई पूर्णकालिक राज्यपाल नहीं है। जिन पर वर्तमान में जिम्मेदारी है, वह अपना अधिकांश समय असम में बिताते हैं। एक प्रतिष्ठित आदिवासी राजनीतिक नेता अनुसुइया उइके जी का कार्यकाल 18 महीने से भी कम कर दिया गया था।
<

एक पार्ट टाइमर राज्यपाल,एक फेल मुख्यमंत्री और एक फेल गृहमंत्री मणिपुर को चला रहे हैं - जयराम रमेश pic.twitter.com/eNg6wC28kq

— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) November 21, 2024 >
यहां तक ​​कि वह इस बात से भी हैरान हैं कि बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य का दौरा क्यों नहीं किया। उन्होंने दावा किया, एक अंशकालिक राज्यपाल, एक विफल मुख्यमंत्री और एक अति-विफल केंद्रीय गृहमंत्री। निश्चित रूप से मणिपुर के लोग बेहतर के हकदार हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

अगला लेख