पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 29 जून को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Webdunia
शनिवार, 27 जून 2020 (22:58 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 29 जून को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी।
 
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों के सम्मान में 26 जून को कांग्रेस ने ‘शहीदों को सलाम दिवस’ के रूप में मनाया और इसमें लोगों का समर्थन मिला। अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 29 जून को दिन में 11 से 12 बजे के बीच देशभर में जिला मुख्यालय पर धरना देगी।
उन्होंने कहा कि धरना की समाप्ति के बाद कांग्रेस के नेता संबंधित जिला अधिकारी अथवा उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगे। इसके साथ ही कांग्रेस उसी दिन सोशल मीडिया में ‘स्पीक अप ऑन पेट्रोलियम प्राइज हाइक’ नामक अभियान चलाएगी।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के इन कार्यक्रमों में कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल और सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख