Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस ने किया सरकार पर तंज, कहा- अब भारत से जुड़े अहम फैसलों की जानकारी व्हाइट हाउस से मिल रही

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jairam Ramesh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 जून 2025 (12:10 IST)
Congress taunts the government: कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ व्यापार समझौते से जुड़े दावे के बाद शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि अब भारत से जुड़े अहम फैसलों की जानकारी व्हाइट हाउस से मिल रही है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हैं और संकेत दिया कि भारत के साथ एक बहुत बड़ा समझौता जल्द होने वाला है। भारत सरकार की तरफ से फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहा गया।
 
जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 16 बार दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम करवाने के लिए एक व्यापारिक समझौते को औजार की तरह इस्तेमाल किया। अब उन्होंने घोषणा की है कि भारत-अमेरिका के बीच इस व्यापार समझौते पर कुछ ही दिनों में दस्तखत होने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि  वे इसे बहुत बड़ी डील कह रहे हैं। उम्मीद है कि यह वाकई बड़ी डील हो, क्योंकि इसी वजह से 'ऑपरेशन सिंदूर' को अचानक बंद कर दिया गया। कांग्रेस महासचिव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जैसा कि अब साफ होता जा रहा है कि भारत से जुड़े बेहद अहम फैसलों की जानकारी भी वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस से ही मिल रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप का बड़ा बयान, चीन से हुई ट्रेड डील, भारत के साथ होने वाला है बहुत बड़ा व्यापार समझौता