लंबे समय से था इस वक्त का इंतजार, 24 साल बाद कांग्रेस को मिलेगा गैर गांधी अध्यक्ष

Webdunia
सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (13:38 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान आरंभ होने के बाद कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया।
 
राहुल ने कर्नाटक में डाला वोट : मतदान से पहले सोनिया गांधी ने सवालों के जवाब में कहा कि मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थी। पार्टी मुख्यालय में पी. चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कर्नाटक में मतदान किया। राहुल भारत जोड़ो यात्रा के ‍लिए इस समय कर्नाटक में हैं। 
24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं। इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस के 9000 अधिक निर्वाचक (डेलीगेट) पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे। चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी।
 
कमलनाथ ने किया मतदान : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनके सांसद बेटे नकुलनाथ ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बने मतदान केन्द्र पर अपना मत डाला। इस पद के लिए मतदान देशभर के 65 से अधिक मतदान केंद्रों में हो रहा है। मध्यप्रदेश के 502 प्रतिनिधियों की इस चुनाव में मतदान करने की उम्मीद है।
 
कांग्रेस का पुनरुद्धार शुरू : अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने वोटिंग के बीच कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस के पुनरुद्धार शुरू हो गया है। दूसरी ओर, अन्य दावेदार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (एजेंसी/वेबदुनिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

अगला लेख