कांग्रेसियों ने बताई हार की ये वजह, प्रियंका गांधी ने मांगी रिपोर्ट, आज करेंगी समीक्षा

Webdunia
मंगलवार, 15 मार्च 2022 (08:26 IST)
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों की समीक्षा रिपोर्ट कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने तलब की है। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय पर हुई समीक्षा बैठक में प्रत्याशियों ने अपनी हार के कारण गिनाए। इस चुनाव में कांग्रेस के दो विधायक ही चुन कर पहुंचे हैं।

प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, बाजीराव खाड़े और सत्यनारायण पटेल और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बैठक कर हार के कारण पूछे।

कई प्रत्याशियों ने संगठन का साथ न देने और स्थानीय नेताओं द्वारा मदद न करने की शिकायत की। ज्यादातर ने चुनाव दो पार्टियों के बीच सीधा होने को कांग्रेस प्रत्याशियों की हार का कारण बताया। वहीं प्रत्याशियों से यह भी पूछा गया कि किन लोगों ने उनकी मदद की, कितनों ने अच्छा काम किया। प्रियंका गांधी सभी राष्ट्रीय सचिवों, प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ मंगलवार को दिल्ली में बैठक करेंगी।

कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। केवल दो विधायक जीत कर पहुंचे हैं। वहीं चार प्रत्याशी नंबर दो पर पहुंच पाए हैं।

387 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी जमानत जब्त हो गई जबकि इस चुनाव में प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत नया प्रयोग किया था और 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, BJP और JDU का फायदा या नुकसान

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में भी हो वोटर लिस्‍ट की जांच

अगला लेख