कौन है सैफ अली खान का हमलावर मोहम्मद शहजाद, क्या है उसका बांग्लादेश कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 जनवरी 2025 (10:10 IST)
Saif Ali Khan attacker arrested : मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने वाले 30 वर्षीय मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है और अवैध रूप से भारत में घुसा है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी। ALSO READ: सैफ अली खान ने अकेले किया हमलावर का सामना, करीना कपूर ने दर्ज कराया पुलिस में बयान
 
मुंबई पुलिस के जोन 9 के DCP दीक्षित गेडाम ने संवाददाताओं को बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। उसने भारत में आने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर बिजॉय दास कर लिया था।
 
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शहजाद 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह हाउस कीपिंग का काम करता है और पहली बार चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था। गिरफ्तार आरोपी को खार पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है। 
 
 
सैफ (54) पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में गुरुवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था। सैफ की आपातकालीन सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था। चिकित्सकों का कहना था कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्या आम आदमी की खरीदी से बाहर हो जाएगी पीली धातु

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, अंतिरक्ष यात्री बन सड़कों का किया मुआयना

E20 Petrol को लेकर क्यों मचा है बवाल, Supreme Court ने क्या कहा, माइलेज और वारंटी को लेकर उद्योग जगत का बयान

Rahul Gandhi : Atom Bomb से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, BJP के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पटना में दहाड़े राहुल गांधी

Weather Update : दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, राजधानी के लिए भारी रहेंगे 48 घंटे

अगला लेख