दिल्ली में AAP की चुनावी योजना पर बवाल, 2 विभागों ने जारी किए नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 25 दिसंबर 2024 (10:06 IST)
mahila samman yojana and sanjivani yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर बवाल मच गया। महिला और बाल विकास विभाग ने नोटिस जारी कर कहा कि दिल्ली में महिला सम्मान योजना लागू नहीं है। विभाग ने लोगों से निजी जानकारी शेयर नहीं करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसी तरह का नोटिस जारी कर बुजुर्गों की संजीवनी योजना पर सवाल उठाए हैं। ALSO READ: कौन हैं अवध ओझा जिन्‍होंने केजरीवाल को बता दिया कृष्ण का अवतार, कहा वो तो भगवान हैं?
 
महिला और बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने आप की चुनावी योजनाओं पर सवाल उठाते हुए साफ कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। विभाग ने इस योजना को फर्जीवाड़ा करार दिया। 
 
भाजपा पहले ही इस योजना को आम आदमी पार्टी का चुनावी छलावा करार दे चुकी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि जिस तरह एक बिना नोटिफाइड, बिना बजट प्रवाधान की महिला सम्मान योजना के पंजीकरण के लिए केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना उतरे उसने स्थापित कर दिया है कि केजरीवाल झूठ एवं भ्रम की राजनीति के शातिर खिलाड़ी हैं।
 
महिला सम्मान योजना क्या है : महिला सम्मान योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए एक सरकारी योजना है। आप सरकार ने इस योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में की गई थी। इसके तहत दिल्ली की महिलाओं को 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जो चुनाव के बाद बढ़ाकर 2,100 रुपए कर दी जाएगी।

क्या है संजीवनी  योजना : आप ने बुर्जुर्गों के मुफ्त इलाज के लिए संजीवनी योजना जारी की थी। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले नागरिकों को दिल्ली सरकार हेल्थ कार्ड प्रदान करेगी। एक बार हेल्थ कार्ड बन जाने के बाद आप दिल्ली के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में अपनी जांच व इलाज करवा सकते हैं।
 
 
कैसे हो रहा है रजिस्ट्रेशन : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता 23 सितंबर से घर घर जाकर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं और बुजुर्गों को एक कार्ड दिया जाएगा, जिसे संभाल कर रखना होगा। आवेदन के बाद आपका वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन सफल होने पर आपको नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी जाएगी। इसके बाद महिलाएं और बुर्जुग योजना का लाभ उठा सकेंगी।
 
रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी : इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण की आवश्यकता होगी। अगर आपने यह दस्तावेज मुहैया नहीं कराए तो आपका आवेदन खत्म हो सकता है।  
edited by : nrapendra gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में Waqf से जुड़ी झड़पों में 3 लोगों की मौत, अदालत ने CAPF की तैनाती का दिया आदेश

लालकिला परिसर में 3 दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का हुआ शुभारंभ

MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

भारत पर टैरिफ का कितना पड़ेगा प्रभाव, BJP ने किया खुलासा

ईरान, अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर और बातचीत को हुए सहमत, 19 अप्रैल को होगी अगले दौर की वार्ता

अगला लेख