Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी, सब्सिडी और गैर सब्सिडी सिलेंडर हुए महंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cooking gas
, शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (08:22 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत में बढ़ोतरी से घरेलू बाजार में तीन माह बाद रसोई गैस के दामों में वृद्धि की गई है। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 42.50 रुपए और सब्सिडी का 2.08 रुपए महंगा हुआ है।
 
 
नई दरें शुक्रवार से प्रभावी हो गई हैं। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल लिमिटेड के अनुसार दिल्ली में आज से सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपए महंगा होकर 495.61 रुपए का हो गया। गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब दिल्ली में 701.50 रुपए का हो गया। इसमें 42.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो माह में इसके दाम में 283 रुपए की बड़ी गिरावट आई थी।
 
कीमत में बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 498.75 रुपए, मुंबई में 493.32 और चेन्नई में 483.49 रुपए हो गई।
 
गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर कोलकाता में 727.50 रुपए, मुंबई में 673.50 और चेन्नई में 717 रुपए में मिलेगा। रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं। इससे अधिक लेने पर गैर सब्सिडी का दाम चुकाना होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी, दो आतंकी मार गिराए