Hanuman Chalisa

भारत में Corona Virus की दहशत, चीन से आए लोगों पर नजर, जानिए 10 खास बातें...

Webdunia
मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (14:57 IST)
नई दिल्ली। भारत में Corona Virus तेजी से पैर पसार रहा है। चीन से आए कई लोगों में इस खतरनाक वायरस के संक्रमण की आशंका जताई गई है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी 10 खास बातें...  

ALSO READ: कोरोना वायरसः इंफ़ेक्शन से बचने के लिए क्या करें, क्या न करें
1. चीन की यात्रा कर चुके तीन लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका में दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के अलग वार्ड में निगरानी में रखा गया है। तीनों व्यक्तियों की आयु 24 वर्ष से 48 वर्ष के बीच है।
2. आरएमएल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि इन लोगों को सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनके नमूनों को परीक्षण के लिए पुणे स्थित आईसीएमआर-एनआईवी प्रयोगशाला में भेजा गया है। तीनों मरीजों को सर्दी, जुकाम और बुखार समेत श्वसन संबंधी समस्या थी और वह जांच करवाने गए थे।
ALSO READ: उज्जैन में मिला Corona virus का संदिग्ध, चीन में रहकर कर रहा था MBBS की पढ़ाई
3. 14 जनवरी को प्राप्त डेटा के मुताबिक पुणे की आईसीएमआर-एनआईवी प्रयोगशाला को कुल 17 नमूने मिले हैं जिनमें से 14 की जांच हो चुकी है और उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है।
4. सोमवार तक चीन से 155 विमानों से भारत आने वाले कुल 33,552 यात्रियों की जांच की गई है।
5. केरल, कोलकाता और महाराष्ट्र समेत कई स्थानों पर लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
6. नेपाल में कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि होने के साथ ही केंद्र ने उसकी सीमा से लगने वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।
ALSO READ: सावधान, भारत में भी 'Corona Virus' संकट, कई राज्यों में मिले संदिग्ध
7. प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को चीन में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए वैश्विक चिंताओं के बीच किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।
8. विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई नामों की सूची की निगरानी करने के लिए NCSC के 24x7 कॉल सेंटर (+91-11-23978046) को शुरू किया गया है। यह कॉल सेंटर जरूरतमंदों को जिला एवं राज्य निगरानी अधिकारियों की जानकारी उपलब्ध करवाएगा।
9. नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद तथा कोच्चि के हवाईअड्डों पर थर्मल जांच की जा रही है।
10. देश भर में अलर्ट, चीन से पिछले कुछ दिनों में लौटे लोगों पर विशेष नजर। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख