भाजपा सांसद ने संसद में क्यों कहा, देश इस्लामीकरण की ओर बढ़ रहा है...

Webdunia
शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (16:26 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है जो इसका प्रमाण है कि देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआई) से कराई जाए ताकि कड़ा संदेश दिया जा सके।

दुबे ने कहा कि मैं झारखंड राज्य में हो रहे इस्लामीकरण की ओर ध्यान दिला रहा हूं। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। बांग्लादेश निकट है और इसलिए ऐसा हो रहा है।
 
उनके मुताबिक कि अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1,800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड उसे रास्ता दे रहा है। इसकी एनआईए से जांच कराई जाए। यह कड़ा संदेश जाना चाहिए कि किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के पिछड़ेपन का विषय उठाया और दावा किया कि विकास के कई मानकों पर राज्य बहुत पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य अपने लोगों को अनुसंधान, अवसर और कौशल विकास मुहैया कराने में विफल है। झारखंड में सिर्फ 7-8 नए स्टार्ट-अप पंजीकृत हुए हैं। केंद्र सरकार निर्देश दे कि राज्य सरकार अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करे।
 
बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाए का मुद्दा उठाया और कहा कि केंद्र सरकार सुनिश्चित करे कि किसानों को बकाया मिले और ब्याज भी मिले। एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील ने दावा किया कि महाराष्ट्र के एक इलाके में 7 महीने में 700 किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी जांच कराए और परिवारों की मदद करे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

तनाव और बढ़ा, इजराइल की खुली धमकी, हमले जारी रहे तो तबाह हो जाएगा तेहरान

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर क्‍या बोलीं प्रियंका गांधी

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

Rajasthan : पूर्व सांसद के बेटे ने की आत्महत्या, लाइब्रेरी में मिला शव

मणिपुर में मिला हथियारों का जखीरा, 300 से ज्यादा राइफल बरामद

अगला लेख