सोनिया और राहुल गांधी से अदालत ने हेरॉल्ड मामले में जवाब मांगा

Webdunia
सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (14:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'नेशनल हेरॉल्ड' मामले में निचली अदालत में सुनवाई पर रोक लगाते हुए सोमवार को मामले में आरोपी कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य से भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी की याचिका पर जवाब मांगा।
ALSO READ: ‘राजधर्म’ निभाइए, ईंधन की कीमतें घटाइए, सोनिया गांधी ने PM मोदी से कहा
भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने 'नेशनल हेरॉल्ड' मामले में निचली अदालत के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। निचली अदालत ने उनकी याचिका में पेश किए गए प्रमुख साक्ष्यों के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने सोनिया और राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडिया (वायआई) से 12 अप्रैल तक स्वामी की याचिका पर जवाब देने को कहा।
 
भाजपा सांसद की ओर से पेश हुए वकील सत्या सभरवाल और गांधी परिवार तथा अन्य की ओर से पेश हुए वकील तरन्नुम चीमा ने उच्च न्यायालय के नोटिस जारी करने की और सुनवाई 12 अप्रैल तक स्थगित करने की पुष्टि की। भाजपा नेता ने निचली अदालत में दायर निजी आपराधिक शिकायत में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा अन्य लोगों पर 'नेशनल हेरॉल्ड' के जरिए धोखाधड़ी एवं अनुचित तरीके से धन प्राप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

जयराम रमेश का बड़ा बयान, जनता कर्ज में डूबी, मुनाफा कमा रहे हैं मोदी के मित्र

हासन में 40 दिन में हार्ट अटैक से 22 मौतें, 2 साल में 507 हार्ट अटैक में 190 लोगों की मौत

क्या कर्नाटक कांग्रेस में थम गया बवाल, शिवकुमार ने दिया बड़ा बयान

इन 5 स्तंभों के इर्द गिर्द घूमेगी भारत की राष्ट्रीय खेल नीति

अगला लेख