भाकपा ने मांगे सर्जिकल हमले के सबूत

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (17:55 IST)
हैदराबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि केंद्र को लक्षित हमलों के सबूत इसलिए उपलब्ध करवाने चाहिए ताकि पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह साबित करने की कोशिश नाकाम की जा सके कि ऐसी कोई सैन्य कार्रवाई हुई ही नहीं।
भाकपा के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने कहा कि भारत की जनता ने सेना की कार्रवाई पर कभी संदेह नहीं किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहली बात यह है कि हमारे लोगों को संदेह क्यों करना चाहिए? हमारे लोग स्वाभाविक तौर पर इस पर यकीन करते हैं। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय तौर पर यह छाप बनाई है कि कोई लक्षित हमला हुआ ही नहीं है।
 
रेड्डी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह (पाकिस्तान) उलझाव पैदा कर रहा है। हम (लक्षित हमले पर) संदेह नहीं करते लेकिन हमें दुनिया के सामने यह साबित करना है कि आखिर हुआ क्या था? 
 
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने (सेना ने) पाकिस्तान पर (लक्षित हमला) किया, जब खबर आई, वह (भाजपा) इसका श्रेय (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी को देना चाहती थी। जब इस पर सवाल उठ रहे हैं (सबूत देने के लिए कहा जा रहा है) तब वे कहते हैं कि सेना का अपमान किया जा रहा है। तो जिस व्यक्ति को श्रेय लेना है, उसे जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान

5 फरवरी आएगी, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी : पुष्कर धामी

भाजपा ने 2024 के लोस चुनाव में खर्च किए 1737.68 करोड़ रुपए

Gujarat : भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

मतदान से पहले AAP को बड़ा झटका, महरौली से विधायक यादव का इस्तीफा, लगाया सनसनीखेज आरोप

अगला लेख