आयकर ऑडिट : माकपा ने सार्वजनिक किया ब्यौरा

Webdunia
रविवार, 29 जनवरी 2017 (16:22 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा से करीब एक महीने पहले राष्ट्रीय दलों में माकपा ने सबसे ज्यादा तीन करोड़ 54 लाख रुपए नकदी होने की घोषणा की है जबकि दो बड़े राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस के हलफनामे सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
राष्ट्रमंडल मानवाधिकार पहल के वेंकटेश नायक ने चुनाव आयोग के समक्ष राजनीतिक दलों द्वारा घोषित किए गए नकदी का विश्लेषण किया जिसमें दिखाया गया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) के पास तीन करोड़ 54 लाख रुपए नकदी थे जबकि बसपा के पास 26 लाख 59 हजार रुपए और भाकपा के पास 88 हजार 468 रुपए थे।
 
आयकर से छूट हासिल करने के लिए हर दल द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष ऑडिट रिपोर्ट पेश करना जरूरी होता है।
 
नायक ने कहा, किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक खुद से यह नहीं बताया कि उसने नोटबंदी- फिर से नए नोट जारी करने की पहल से कैसे निपटा, भारतीय निर्वाचन आयोग को वित्त वर्ष 2015-16 में दिए गए ऑडिट रिपोर्ट में उनके पास मौजूद नकदी के बारे में कुछ जानकारी दी गई है। 
 
उन्होंने कहा कि तीन राष्ट्रीय दलों भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ऑडिट रिपोर्ट को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नहीं जारी किया गया है। उन्होंने कहा, संभवत: इन्हें अभी तक नहीं सौंपा गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अगला लेख