Festival Posters

संकट में जोशीमठ : खतरनाक घरों पर लगे लाल निशान, आज से ढहाए जाएंगे

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (08:55 IST)
जोशीमठ। उत्तरखंड के जोशीमठ में केंद्र सरकार की टीम के दौरे के बाद खतरनाक घरों को ढहाने की तैयारी की जा रही है। खतरनाक घरों पर लगाए लाल निशान लगा दिए गए हैं। इन्हें आज से ढहाया जाएगा।
 
जोशीमठ में जमीन धंसने से 678 घरों में दरारें आई है। राज्य सरकार ने जोशीमठ को 3 जोन में बांटने का फैसला किया है। इनके नाम- डेंजर, बफर और सेफ जोन होंगे। डेंजर जोन वाले मकानों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। इस जोन में ऐसे घरों को रखा गया है जो ज्यादा जर्जर हैं और रहने लायक नहीं हैं।
 
सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CBRI) रुड़की की मॉनिटरिंग में आज से ही घरों को ढहाने की प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक 81 परिवारों को सुरक्षित जगह ले जाया गया है।
 
गुस्से में लोग : सोमवार को जोशीमठ पहुंचे उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को आपदा पीड़ितों के गुस्से का सामना करना पड़ा। महेंद्र प्रसाद भट्ट जोशीमठ में प्रभावित इलाकों को निरीक्षण करने पहुंचे थे कि तभी लोगों ने उन्हें घेर लिया और अपना आक्रोश व्यक्त किया। महेंद्र भट्ट लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अपने आशियाने को उजड़ता देख लोग महेंद्र भट्ट की एक बात भी सुनने को तैयार नहीं थे। आक्रोशित लोगों ने वहीं पर महेंद्र भट्ट के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि मौके पर मौजूद बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता किसी तरह महेंद्र भट्ट को भीड़ से दूर लेकर गए।
 
राहत एवं बचाव कार्यों पर चर्चा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के अधिकारियों एवं सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जोशीमठ भू धसांव से उत्पन्न स्थिति के बाद राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में चर्चा की। सभी ने मुख्यमंत्री को जोशीमठ क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति एवं भूधसाव के कारणों की जांच तथा आपदा राहत में केंद्रीय मदद का भरोसा दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

अचानक इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल पहुंचे मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ली सुविधाओं की जानकारी

Sanchar Saathi App क्या है और सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों क्यों दिया आदेश, कैसे रुकेंगे साइबर क्राइम

VIT प्रबंधन का तानाशाही रवैया, जांच रिपोर्ट में खुलासा, 35 स्टूडेंट्स को पीलिया, यूनिवर्सिटी से 7 दिन में जवाब तलब, बड़े एक्शन की चेतावनी

गीता का प्रत्येक अध्याय ज्ञान, विज्ञान, दर्शन, योग और कर्तव्य की भावना से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों की समृद्धि के लिए पश्चिम यूपी के गांवों में पहुंच रही योगी सरकार

अगला लेख