Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 28 March 2025
webdunia

विदेशों में बेची जा रही थीं वित्त मंत्रालय की सीक्रेट जानकारियां, संविदा कर्मचारी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें विदेशों में बेची जा रही थीं वित्त मंत्रालय की सीक्रेट जानकारियां, संविदा कर्मचारी गिरफ्तार
, बुधवार, 18 जनवरी 2023 (21:07 IST)
नई दिल्ली। बजट आने से पूर्व वित्त मंत्रालय से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक कर्मचारी पर जासूरी का आरोप है। 
 
खबरों के मुताबिक आरोपी संविदा कर्मचारी के रूप में वित्त मंत्रालय में तैनात था और डेटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता था। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने रुपए लेकर डेटा को बाहर भेजा।
 
फिलहाल उससे पूछताछ कर अन्य लोगों के बारे में जानकारियां निकलवाई जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक इसी फोन से वो जासूसी को अंजाम दे रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सुमित के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी एक संविदा कर्मचारी है और वित्त मंत्रालय में ‘डेटा एंट्री ऑपरेटर’ के रूप में कार्यरत था।
 
पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ मंगलवार को सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अन्य देशों को धनराशि के बदले गोपनीय सूचनाएं मुहैया करायी। 
 
उन्होंने कहा कि उसकी तलाशी के दौरान, एक मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल वह वित्त मंत्रालय से संबंधित गुप्त सूचनाएं साझा करने के लिए कर रहा था। 

बजट पेश होने से पहले हुई इस कार्रवाई को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की जाएगी।
 
1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी। बजट से जुड़ी जानकारियों को काफी सीक्रेट रखा जाता है। ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश हो रही कि आरोपी ने क्या-क्या जानकारियां चुराई हैं। एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Union Budget : आम बजट 2017-18 के मुख्य बिन्दु...