Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोलकाता रेप और मर्डर मामले पर PM मोदी का बयान, बोले- सबका हिसाब होना चाहिए

हमें फॉलो करें narendra modi in poland

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जलगांव , रविवार, 25 अगस्त 2024 (17:02 IST)
कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस और महाराष्ट्र के बदलापुर स्थित स्कूल में मासूम बच्चियों के यौन उत्पीड़न को लेकर देशभर में गुस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन घटनाओं को लेकर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है और इन मामलों में जिस भी स्तर पर लापरवाही होती है सबका हिसाब होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने 11 लाख नई लखपति दीदियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
पीएम मोदी ने कहा कि रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के लिए जो काम किया है, उतना आजादी के बाद से किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया। मोदी ने उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में ‘लखपति दीदी’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने के वास्ते कानूनों को मजबूत कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक महिला स्वयं सहायता समूहों को 25,000 करोड़ रुपए से कम ऋण दिए गए थे, लेकिन पिछले 10 वर्षों में 9 लाख करोड़ रुपए (के ऋण) दिए गए हैं।
 
जलगांव में ‘लखपति दीदी’ से बातचीत करते हुए मोदी ने 2,500 करोड़ रुपए की निधि जारी की, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘लखपति दीदी योजना’ का उद्देश्य न केवल महिलाओं की आय बढ़ाना है, बल्कि भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाना भी है।
 
उन्होंने कहा कि आपने सुना होगा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इसमें महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। हालांकि, कुछ वर्षों पहले तक ऐसा नहीं था।’’
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाएं हर घर और हर परिवार की समृद्धि की गारंटी देती हैं। लेकिन, महिलाओं की मदद की गारंटी देने वाला कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नाम पर संपत्ति नहीं होती और अगर उन्हें बैंक से ऋण लेना होता तो वे इसका लाभ नहीं उठा पातीं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में वे अपना लघु व्यवसाय शुरू करने में सक्षम नहीं हैं।
मोदी ने कहा कि इसलिए मैंने यानी आपके बेटे और भाई ने आपके जीवन को आसान बनाने का संकल्प लिया। हमने साल-दर- साल महिलाओं के हित में फैसले लिये। उन्होंने कहा कि जब मैं लोकसभा चुनाव के दौरान आपके पास आया था, तो मैंने वादा किया था कि हम तीन करोड़ बहनों को ‘लखपति दीदी’ बनाएंगे। इसका मतलब है कि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में काम करती हैं, उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं और सिर्फ दो महीने में 11 लाख और लखपति दीदी जुड़ गईं।  मोदी ने कहा कि राज्य की स्थिरता एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के वर्षों तक बरकरार रहने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र विकसित भारत का चमकता सितारा है। राज्य का भविष्य अधिक निवेश और रोजगार वृद्धि पर निर्भर करता है।’’ मोदी ने नेपाल बस दुर्घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त की, जिसमें जलगांव जिले के 14 लोग मारे गए थे। मोदी ने कहा, ‘‘हमने अपनी मंत्री रक्षा खडसे को नेपाल भेजा था।’’
 
प्रधानमंत्री ने पोलैंड की अपनी हालिया यात्रा और वहां के लोगों के मन में महाराष्ट्र के लोगों के प्रति सम्मान का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड के शरणार्थियों को कोल्हापुर में रखा गया था, जिसके चलते पोलैंड के लोग महाराष्ट्र के लोगों के प्रति सम्मान का भाव रखते हैं। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

5000 बच्चे बने राधा-कृष्ण, CM मोहन यादव ने धूमधाम से मनाई जन्माष्‍टमी