योग दिवस के आलोचकों को भुगतने होंगे दुष्परिणाम : आर्गेनाइजर

Webdunia
मंगलवार, 28 जून 2016 (08:15 IST)
नई दिल्ली। योग दिवस और उसके प्रचार की आलोचना करने वाले धर्मनिरपेक्ष लोगों को आड़े हाथ लेते हुए आरएसएस समर्थक एक पत्रिका ने कहा कि पूर्वाग्रह से ग्रसित विरोध करने वाले लोगों को इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे जिनमें उनका राजनीतिक खात्मा होना शामिल है।
 
आर्गेनाइजर के संपादकीय में कहा गया, 'दुर्भाग्यवश राजनीतिक रूप से उलटे लटके लोग नहीं समझ पाएंगे कि शीष्रासन अस्वाभाविक जीवनशैली से पार पाने का एक अप्राकृतिक तरीका है। उसे निश्चित समय से अधिक करने और वह भी अवैज्ञानिक तरीके से करने से कई दुष्परिणाम हो सकते हैं।'
 
इसमें कहा गया, 'हठयोग के धर्मनिरपेक्ष एवं साम्यवादी अभ्यासकर्ता इस बात को समझने को तैयार नहीं है कि यह न तो भाजपा के बारे में है और न मोदी के बारे में। यह पूरी तरह से भारत के बारे में है तथा एक सांस्कृतिक विरासत है जो स्वाभाविक रूप से हिन्दू है।'
 
संपादकीय के अनुसार, 'यदि उन्होंने इसे गलत आसन करके समाप्त करने की कोशिश की तो उन्हें यही परिणाम भुगतना पड़ेगा कि उनका राजनीतिक खात्मा हो जाएगा। इस बात को वे जितना जल्द समझ जाए, उतना ही उनके लिए बेहतर होगा। साथ ही उनके राजनीतिक स्वास्थ्य एवं अस्तित्व के लिए भी बेहतर होगा।'
 
आरएसएस समर्थक पत्रिका ने कहा कि कुछ लोगों ने योग दिवस का या तो बहिष्कार करना पसंद किया और इसे भारतीय जड़ों से मिटाने का प्रयास किया। अब वे इसके दुष्परिणाम जाने बिना इसी तरह के आसन कर रहे हैं।
 
'राजनीतिक चश्मा लगाकर शीर्षासन' शीषर्क इस संपादकीय में कहा गया कि जब दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी संरा सदस्य देशों द्वारा अधिक भागीदारी देखी गई तो कुछ लोग ने तथाकथित धर्मनिरपेक्ष एवं मोदी विरोधी चश्मों के साथ विरोध स्वरूप शीर्षासन करना पसंद किया। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

जयशंकर ने कहा, आतंकवाद के प्रति भारत हमेशा कतई बर्दाश्त नहीं करने का रखेगा रुख

Global Investors Summit 2025 : 30 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, 21 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार, क्या बोले CM मोहन यादव

BKU नेता राकेश टिकैत का सरकार पर आरोप, मंडी व्यवस्था खत्म करने की हो रही तैयारी

वास्तविक सोमनाथ लिंग के पुनरुत्थान की रोचक कहानी : गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

अगला लेख